Hot News

Samastipur News:1.36 करोड़ की लागत से तैयार होगा आरपीएफ का बैरक

Samastipur News:हसनपुर : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड जंक्शन के नजदीक आरपीएफ बैरेक सह कार्यालय का निर्माण आरपीएफ के वर्तमान पोस्ट कार्यालय से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बनाया जा रहा है. बताया जाता है कि आरपीएफ व जीआरपी पोस्ट स्टेशन के समीप होने चाहिए. ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके. एक करोड़, छत्तीस लाख, पैंतालीस हजार दो सौ अठ्ठाइस रुपए की लागत से बन रहे आरपीएफ बैरेक सह कार्यालय में कार्यालय के लिए 6 कमरे, हाजत सहित कर्मियों के रहने की व्यवस्था होगी. स्थानीय लोग इस पर सवाल उठाते हुए बता रहे हैं. जब कर्मी स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर रहने जायेंगे. ऐसे में सुरक्षा पुख्ता कैसे हो पायेगी. बता दें कि गढ़पुरा की ओर से रेलवे ढाला से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बन रहे बैरक सह कार्यालय बनने पर यात्रियों व रेल संपत्ति की सुरक्षा के नियमों के विरुद्ध माना जा रहा है. करोड़ों की लागत से बना रहे बैरेक सह कार्यालय के लिए पहुंच पथ भी नहीं है. स्थानीय जानकार की माने तो भवन का निर्माण पीडब्ल्यूआई के समीप कराया जा रहा था. वर्तमान आरपीएफ पोस्ट के नजदीक है. यात्री से जुड़े हुए इस महत्वपूर्ण कार्यालय को स्टेशन से थोड़ी दूर होने पर कर्मियों व लोगों को भी कठिनाई का सामना नही करना पड़ेगा. चर्चा की माने तो आखिर किस वजह से पीडब्लूआई के समीप बन रहे उक्त भवन को पुनः इतनी दूरी पर स्थानांतरित कर निर्माण कराया जा रहा है. लोग इसमें नेतृत्व होने की बात बता रहे हैं. बता दे की हसनपुर आरपीएफ पोस्ट में तैनात कर्मी को कई किलोमीटर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना होता है. बता दें कि समस्तीपुर के नजदीक भगवानपुर देसुआ आउटर से खगड़िया स्टेशन के आउटर तक लगभग 85 किलोमीटर, खगड़िया से ओलापुर लगभग 23 किलोमीटर जबकि हसनपुर विधान 10 किलोमीटर की सुरक्षा व्यवस्था आरपीएफ के जिम्मे है. स्थानीय लोग बताते हैं कि अभी कार्य की शुरुआत हुई है. ऐसे में स्टेशन से नजदीक आरपीएफ बैरेक सह कार्यालय के निर्माण होने से कर्मी व यात्री दोनों को सुविधा मिलेगी. समाजसेवी कुंदन सिंह ने भी रेल प्रशासन से बन रहे आरपीएफ बैरेक सह कार्यालय भवन को स्टेशन के नजदीक बनाने की मांग करते हुए बताया कि नजदीक बनने से कर्मियों को तो सुविधा मिलेगी साथ ही रेल यात्री व रेल संपत्ति के सुरक्षा काफी बढ़ेगी. ऐसे में रेल प्रशासन को बन रहे भवन पर को पुनः नजदीक बनाने पर पुनर्विचार करने की जरूरत आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur News:1.36 करोड़ की लागत से तैयार होगा आरपीएफ का बैरक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top