Hot News

saran news : जलालपुर में पोखरे से बच्चे का शव बरामद

saran news : लहलादपुर/छपरा. जनता बाजार थाना क्षेत्र के जलालपुर पोखरे से एक के बाद एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. बीते 14 दिसंबर को पुलिस ने पोखरे से एक स्त्री का शव बरामद किया था. उसकी जांच अभी चल ही रही थी कि इसी बीच उसी पोखरे से एक शिशु का शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया है. लगातार दो शवों के मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं, सूचना मिलते ही जनता बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जतायी जा रही है कि स्त्री और बच्चा आपस में मां-बेटा हो सकते हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. इस संबंध में पूछे जाने पर जनता बाजार थानाध्यक्ष जयहिंद यादव ने बताया कि फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सफलता नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि शवों की स्थिति और परिस्थितियों को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं और हत्या करने के बाद शवों को पोखरे में फेंका गया हो. हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. वहीं स्त्री के शव को पोस्टमार्टम के 72 घंटे बाद पहचान न होने के कारण दाह संस्कार कराने के लिए थाने को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post saran news : जलालपुर में पोखरे से शिशु का शव बरामद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top