Saree Design For Wedding Party: शादी का सीजन आते ही हर स्त्री के मन में एक ही ख्वाहिश होती है कि शादी के फंक्शन में सबसे खूबसूरत दिखे. शादी के फंक्शन में तैयार होने के लिए अधिकतर स्त्रीएं साड़ी को पहनना पसंद करती हैं. साड़ी वेडिंग पार्टी के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. खूबसूरत साड़ी से आप एक सुंदर लुक पा सकती हैं. आप सुंदर ब्लाउज और ज्वेलरी की मदद से अपने लुक को शानदार बना सकती हैं. इस आर्टिकल में आप कुछ साड़ी आइडियाज को देख सकती हैं जिसे पार्टी में पहनकर आप खूबसूरत लुक पा सकती हैं. तो आइए जानतें कुछ साड़ी डिजाइन आइडियाज जिन्हें आप वेडिंग पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं.
रफल साड़ी

अगर आप वेडिंग पार्टी में कुछ अलग और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो रफल साड़ी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. आप इस साड़ी के साथ बालों को कर्ल करें और सुंदर ज्वेलेरी को पहनें.
नेट साड़ी

वेडिंग पार्टी के लिए आप नेट साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं. वर्क वाली नेट साड़ी पहनकर आप एक खूबसूरत लुक पा सकती हैं. आप अपने बालों में गजरे को लगाएं.
फ्लोरल प्रिंट साड़ी

शादी या पार्टी के मौके पर अगर आप कुछ नया लुक को ट्राई करना चाहती हैं तो आप फ्लोरल प्रिंट साड़ी को पहन सकती हैं. हल्के फैब्रिक और रंग-बिरंगे फूलों के प्रिंट की साड़ी में आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी. इस साड़ी से आप सिंपल और एलिगेंट लुक पा सकती हैं.
सिल्क साड़ी

सिल्क साड़ी पहनकर आप एक आकर्षक लुक पा सकती हैं. सिल्क साड़ी को आप ट्रेडिशनल या मॉडर्न दोनों तरह से स्टाइल कर सकती हैं आप इसे क्लासिक बन के साथ गजरा लगाएं या बालों को खुले रखें.
हेवी एम्ब्रॉइडरी वर्क वाली साड़ी

शादी, रिसेप्शन या किसी खास पार्टी के लिए अगर आप ऐसा आउटफिट चाहती हैं जो सबकी नजरें आप पर रोक दे तो हेवी एम्ब्रॉइडरी साड़ी को आप पहन सकती हैं. ज्वेलरी और मेकअप के सही कॉम्बिनेशन के साथ आप रॉयल लुक पा सकती हैं.
साड़ी के साथ आप कौन से गहने पहन सकती हैं?
साड़ी के साथ आप झुमके, मांगटीका और नेकलेस पहन सकती हैं.
सिंपल साड़ी को कैसे स्टाइल करें?
सिंपल साड़ी को स्टाइल करने के लिए आप कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज को पहन सकती हैं.
ब्लाउज डिजाइन का चुनाव साड़ी के साथ कैसे करें?
अगर साड़ी हेवी है तो सिंपल ब्लाउज रखें. अगर साड़ी हल्की है तो हेवी या डिजाइनर ब्लाउज लुक को पहन सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Oxidised Jewellery Care Tips: लंबे समय तक नई जैसी दिखे आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, इन टिप्स का करें इस्तेमाल
यह भी पढ़ें- Bangle Design: सिंपल, स्टाइलिश और हैवी बैंगल डिजाइन आइडियाज
The post Saree Design For Wedding Party: वेडिंग पार्टी में दिखें सबसे हटकर, ट्राई करें ये साड़ी डिजाइन आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

