Hot News

sasaram News : शंकरपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

इंद्रपुरी. इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के समीप सोमवार की देर रात करीब 12 बजे एनएचटूसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृत युवकों की पहचान औरंगाबाद जिले के वरुण थाना क्षेत्र के रेडिया गांव निवासी जनेश्वर सिंह के 31 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार व रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के दयालगंज गांव निवासी श्याम बिहारी के 29 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर तिलौथू से डेहरी की ओर जा रहे थे. इस दौरान शंकरपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी .इसकी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. इस मामले में अपर थानाध्यक्ष इंद्रपुरी थाने के एसआइ करण कुमार ने बताया कि इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास एनएचटूसी मार्ग पर बाइक सवार दो व्यक्ति औरंगाबाद जिले के वरुण थाने के रेडिया निवासी जनेश्वर सिंह के करीब 31 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार व रोहतास जिले के राजपुर थाने के दयालगंज निवासी श्याम बिहारी के करीब 29 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार की सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गयी है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post sasaram News : शंकरपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top