Hot News

Seema Haider : सीमा हैदर ने किया काला जादू! घर में जबरन घुस गया युवक

Seema Haider : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर एक युवक जबरन घुस आया. युवक ने दावा किया कि उस पर ‘काला जादू’ किया गया है, जिससे वह खुद-ब-खुद वहां खिंचता चला आया. मामले की जांच पुलिस कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान तेजस के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुजरात का बताया जा रहा है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान पाया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच रबूपुरा थाना पुलिस कर रही है.

सीमा हैदर और सचिन मीणा ने काला जादू किया

पुलिस के अनुसार, शनिवार को युवक मेन गेट बंद होने के बावजूद किसी अन्य रास्ते से सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर में घुस गया. इसके बाद घर के लोग डर गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने चौंकाने वाला दावा किया कि उस पर सीमा हैदर और सचिन मीणा ने काला जादू किया है.

यह भी पढ़ें : Seema Haider: सीमा हैदर पाकिस्तानी क्यों नहीं गई? कहां फंसा है पेंच?

सीमा हैदर का पाकिस्तान भेजने की मांग

सीमा हैदर दो साल पहले अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई थी. वह सचिन मीणा के साथ रह रही है. दोनों की एक बेटी भी है. जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेजने की मांगने लगी है. सीमा के पाकिस्तानी पति ने भी हिंदुस्तान से मांग की है कि उसे पाकिस्तान भेज दिया जाए. हालांकि, इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. प्रशासन की तरफ से इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

The post Seema Haider : सीमा हैदर ने किया काला जादू! घर में जबरन घुस गया युवक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top