Hot News

Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट

Shahi Toast Recipe: शाही टोस्ट केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि हिंदुस्तानीय खानपान की शाही परंपरा और खूबसूरती का प्रतीक है. इसे खाने के बाद दिल को बहुत सुकून मिलता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. जब यह घर में बनती है, तो इसके महक से माहौल मिठास से भर जाता है. इसके अलावा, अगर आप भी अपने खास पलों को और यादगार बनाना चाहते हैं, तो एक बार अपने घर में शाही टोस्ट जरूर बनाए. यह सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक रॉयल मिठाई खाने का अनुभव है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में. 

शाही टोस्ट बनाने की सामग्री 

  • ब्रेड स्लाइस – 6 से 7
  • फुल क्रीम दूध – 1 कप
  • चीनी – आधा कप
  • घी – ब्रेड तलने के लिए
  • इलायची पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  • केसर – दूध में भिगोए हुए 
  • ड्राई फ्रूट – बादाम, पिस्ता (बारीक कटा हुआ)
  • मावा – आधा कप 
  • गुलाब की पंखुड़ियां – ड्राई 

यह भी पढ़ें: दामाद भी कहेगा सासू मां से क्या खिलाया है! सबका दिल जीत लेगा ये स्पेशल पान की मिठाई रेसिपी 

यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और

शाही टोस्ट बनाने की विधि (How to make Shahi Toast) 

  • सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को चार भाग में काट लें. फिर इसे घी में गरम करके दोनों ओर से कुरकुरा होने तक भूने. 
  • इसके बाद दूध को धीमी आंच में उबालें. फिर इसमें चीनी, केसर और इलायची को डालकर थोड़ा गाढ़ा होने के बाद इसमें खोया मिलाएं. 
  • अब एक प्लेट में तली हुई ब्रेड रखें और इसके ऊपर से गाढ़ा दूध डालें.
  • इसके बाद ऊपर से कटे बादाम, पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियां गार्निश करें और 5-10 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें. 
  • अब तैयार है आपका शाही टोस्ट, इसे आप गरमागरम या ठंडा होने पर परोसें. 

यह भी पढ़ें- Fruit Custard Recipe: शिशु हो या बड़े, सबको दीवाना बना देगा ये फ्रूट कस्टर्ड, गर्मी में ट्राई करना ना भूलें  

The post Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top