Hot News

Shakuni Mama Temple: आधा भारत नहीं जानता कि देश के इस राज्य में होती है शकुनि मामा की पूजा, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Shakuni Mama Temple: शकुनि मामा का नाम तो आपने जरूर सुना होगा. महाहिंदुस्तान का युद्ध रचने वालों में शकुनि मामा को एक प्रमुख पात्र माना जाता है. उनकी कूटनीति के सामने बड़े-बड़ों ने घुटने टेक दिए थे. शकुनि मामा की कूटनीतियों के कारण ही पांडवों को समय-समय पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

वे ही थे जिनके छल-कपट के कारण पांडवों को अपना राज्य छोड़कर वनवास में जाने को मजबूर होना पड़ा. लोग उन्हें एक शातिर और षड्यंत्र रचने में माहिर व्यक्ति के रूप में जानते हैं. इसी कारण उन्हें अधिकतर एक नकारात्मक पात्र के रूप में देखा जाता है. लेकिन हिंदुस्तान में एक ऐसा स्थान भी है, जहां शकुनि मामा का मंदिर बनाया गया है और उनकी पूजा की जाती है. आइए जानते हैं यह जगह कौन-सी है और लोग यहां उनकी पूजा क्यों करते हैं.

शकुनि मामा का मंदिर

हिंदुस्तान के केरल राज्य के कोल्लम जिले में शकुनि मामा का एक मंदिर स्थित है. इस मंदिर को मयमकोट्टू मलंचारुवु मलनाड मंदिर के नाम से जाना जाता है. यहां लोग शकुनि मामा की विधि-विधान से देवता के रूप में पूजा करते हैं.मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने पर साधकों के जीवन से कष्ट दूर होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

शकुनि मामा मंदिर से जुड़ी कथा

मान्यता है कि जब महाहिंदुस्तान का युद्ध समाप्त हुआ, तब हजारों-लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके थे. यह देखकर शकुनि को अपने कर्मों पर गहरा पछतावा हुआ. उन्हें एहसास हुआ कि उनके प्रतिशोध के कारण कई माताओं ने अपने पुत्रों को खो दिया.

यह भावनाएं शकुनि को भीतर से विचलित करने लगीं. इसके बाद वे राज्य छोड़कर केरल के कोल्लम पहुंचे और अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए भगवान शिव की कठोर तपस्या की.

शकुनि की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उन्हें वरदान मांगने को कहा. तब शकुनि ने वरदान मांगा कि महाहिंदुस्तान के युद्ध में जितने भी निर्दोष लोगों ने अपने प्राण गंवाए हैं, उन सभी आत्माओं को मोक्ष प्रदान किया जाए. भगवान शिव ने उन्हें यह वरदान प्रदान किया.इसी कारण इस स्थान पर शकुनि मामा की पूजा की जाती है और उन्हें श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाता है.

यह भी पढ़ें: Lebanon Hindu Temple in Danger: लेबनान में चार हजार साल पुराने हिंदू मंदिर पर खतरा, आतंकी पहुंचा सकते हैं नुकसान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

The post Shakuni Mama Temple: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता कि देश के इस राज्य में होती है शकुनि मामा की पूजा, वजह जानकर चौंक जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top