Hot News

Shambhu Border Video : किसानों के तंबुओं पर चला बुलडोजर, मीटिंग से लौट रहे नेता हिरासत में

Shambhu Border Video : पंजाब पुलिस ने एक साल से अधिक समय से डेरा डाले किसानों को शंभू और खनौरी सीमा पर स्थित धरना स्थल से हटा दिया है. किसानों को हटाने के बाद का वीडियो सामने आया है. इसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि  धरना स्थल पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. देखें वीडियो

इससे पहले पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया था. ये नेता केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद लौट रहे थे. पुलिस सूत्रों ने बुधवार देर रात बताया कि अस्थायी ढांचों और मंचों को हटाया गया है. किसानों द्वारा खड़ी ट्रॉलियों और अन्य वाहनों को हटाने के बाद प्रदर्शन स्थल को खाली करा दिया गया है.

बाधित सड़कों पर यातायात कब होगा बहाल?

यह पूछे जाने पर कि बाधित सड़कों पर यातायात कब बहाल होगा?  तो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पंजाब की तरफ की सड़क खाली होने के बाद यातायात की बहाली इस बात पर निर्भर करेगी कि हरियाणा प्रशासन अवरोधक कब हटाती है.

19031 pti03 19 2025 000442a
Ambala: police detain farmers and dismantle their camps at the protest site at ambala border

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Aurangzeb Tomb Nagpur : ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल

13 फरवरी से सीमा पर डेरा डाले हुए थे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-नेतृत्वक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली कूच करने से रोके जाने के बाद पिछले साल 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू (शंभू-अंबाला) और खनौरी (संगरूर-जींद) सीमा पर डेरा डाले हुए थे.

19031 pti03 19 2025 000441b
Ambala: police dismantle farmers’ camps at the protest site at ambala border

The post Shambhu Border Video : किसानों के तंबुओं पर चला बुलडोजर, मीटिंग से लौट रहे नेता हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top