Hot News

Shani Jayanti 2025 Arti: शनि जयंती पर आज इस आरती का करें पाठ, मिलेगा सकारात्मक फल

Shani Jayanti 2025 Arti: आज 27 मई 2025 को शनि जयंती मनाई जा रही है. शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए और कुछ वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए. शनि जयंती का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. यह दिन न्याय के देवता की आरती के बिना अधूरा समझा जाता है. इस स्थिति में, सुबह उठकर स्नान करने के बाद दीपक जलाएं. उन्हें फल, फूल और मिठाई अर्पित करें. फिर कपूर से भव्य आरती करें, जो इस प्रकार है.

शनिदेव की आरती

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥

जय जय श्री शनि देव….

श्याम अंग वक्र-दृ‍ष्टि चतुर्भुजा धारी।
नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥
जय जय श्री शनि देव….

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥
जय जय श्री शनि देव….

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥
जय जय श्री शनि देव….

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥
जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

The post Shani Jayanti 2025 Arti: शनि जयंती पर आज इस आरती का करें पाठ, मिलेगा सकारात्मक फल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top