Hot News

Sharad Pawar Emotional: शरद पवार का छलका दर्द, बोले- नहीं सोचा था NCP में होगा ऐसा

Sharad Pawar Emotional: शरद पवार ने चुनौतियों के बावजूद पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आप बिना हतोत्साहित हुए पार्टी को आगे ले जाते रहे. पार्टी में विभाजन हुआ. हमने कभी नहीं सोचा था कि पार्टी बंट जाएगी लेकिन ऐसा हुआ.’’ पवार ने कहा, ‘‘ कुछ लोग दूसरी विचारधाराओं के साथ हो लिए और यह विभाजन बढ़ गया. मैं आज इसके बारे में बात नहीं करना चाहता लेकिन जो लोग पार्टी के प्रति वफादार रहे, वे हमारी पार्टी की विचारधारा के कारण रहे.” उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में एक अलग तस्वीर सामने आएगी.

दो गुट में बंट गई NCP

शरद पवार द्वारा स्थापित NCP जुलाई 2023 में उस समय विभाजित हो गई थी जब उनके भतीजे अजित पवार शिवसेना-बीजेपी (BJP) के गठबंधन वाली प्रशासन में शामिल हो गए थे. पार्टी का नाम और उसका चुनाव चिह्न अजित पवार गुट को दिया गया जबकि पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री की अगुआई वाले गुट का नाम NCP (शरदचंद्र पवार) रखा गया.

The post Sharad Pawar Emotional: शरद पवार का छलका दर्द, बोले- नहीं सोचा था NCP में होगा ऐसा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top