Hot News

Share Listing: कोरोना रेमेडीज की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा

Share Listing: दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कोरोना रेमेडीज ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत करते हुए निवेशकों को पहले ही दिन बड़ा मुनाफा दिया. कंपनी का शेयर सोमवार को अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 38% से अधिक की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ, जिससे आईपीओ निवेशकों में उत्साह देखने को मिला.

8,996.65 करोड़ पर पहुंचा मार्केट कैप

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कोरोना रेमेडीज का शेयर 1,452 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इसके 1,062 रुपये के इश्यू प्राइस से 36.72% अधिक है. कारोबार के दौरान शेयर में और तेजी आई और यह 41.14% की उछाल के साथ 1,499 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी के शेयर ने 38.41% की मजबूती के साथ 1,470 रुपये पर एंट्री की. मजबूत लिस्टिंग के चलते कोरोना रेमेडीज का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 8,996.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

आईपीओ को मिली जबरदस्त प्रक्रिया

कोरोना रेमेडीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी. आईपीओ को शेयर बिक्री के अंतिम दिन कुल 137.04 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जो निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है. कंपनी का यह आईपीओ कुल 655.37 करोड़ रुपये का था, जिसके लिए 1,008 से 1,062 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था. आईपीओ के तहत ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए शेयर बेचे गए थे, जिससे मौजूदा शेयरधारकों ने अपनी हिस्सेदारी का आंशिक विनिवेश किया.

एंकर निवेशकों से जुटाए 195 करोड़

आईपीओ से पहले कोरोना रेमेडीज ने एंकर निवेशकों से 195 करोड़ रुपये जुटाए थे. इसमें कई प्रतिष्ठित घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भागीदारी रही, जिससे बाजार में कंपनी को लेकर सकारात्मक माहौल बना.

इसे भी पढ़ें: शेफ संजीव कपूर की वंडरशेफ बनी मनी मशीन! FY25 में बटोरी 421 करोड़ का रेवेन्यू, 1000 करोड़ पर नजर

क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का मानना है कि दवा उद्योग में कोरोना रेमेडीज की मजबूत मौजूदगी, स्थिर राजस्व मॉडल और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है. साथ ही, हेल्थकेयर सेक्टर में दीर्घकालिक ग्रोथ की संभावनाओं के चलते कंपनी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. कुल मिलाकर, कोरोना रेमेडीज की दमदार लिस्टिंग ने यह साफ कर दिया है कि मजबूत फंडामेंटल और भरोसेमंद बिजनेस मॉडल वाली कंपनियों के आईपीओ को बाजार में बेहतर समर्थन मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें: PPF vs Fixed Deposit: 35 साल के पिता को किसमें लगाना चाहिए पैसा, पीपीएफ या फिक्स्ड डिपॉजिट

The post Share Listing: कोरोना रेमेडीज की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top