Hot News

Share Price: पहले ही दिन रॉकेट बन गया एचडीबी का शेयर, 14% की तेजी के साथ हुआ बंद

Share Price: एचडीएफसी की सहयोगी कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का शेयर बुधवार को हिंदुस्तानीय शेयर बाजार में कारोबार के पहले ही दिन रॉकेट बन गया. इसका शेयर 740 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 14% की बढ़त के साथ बंद हुआ है. कंपनी के शेयर ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर इश्यू प्राइस से 12.83% की तेजी के साथ 835 रुपये पर कारोबार शुरू किया. दिन के दौरान यह 14.92% बढ़कर 850.45 रुपये पर पहुंच गया.

809.66 लाख शेयरों का हुआ लेन-देन

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का शेयर कारोबार के आखिर में 13.63% की तेजी के साथ 840.90 रुपये पर बंद हुआ. एनएसई में कंपनी का शेयर 835 रुपये पर सूचीबद्ध हुए. कारोबार के आखिर में यह 13.64% की बढ़त के साथ 840.95 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 69,758.27 करोड़ रुपये रहा. कारोबार की मात्रा के लिहाज से, बीएसई में कंपनी के 78.45 लाख शेयरों और एनएसई पर 809.66 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ.

आईपीओ आखिरी दिन 16.69% मिला सब्सक्रिप्शन

संस्थागत खरीदारों की उत्साहजनक भागीदारी के बीच पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के आखिरी दिन एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की 12,500 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री को 16.69% सब्सक्रिप्शन मिला था. आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 700-740 रुपये प्रति शेयर था. आईपीओ 2,500 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तक एचडीएफसी बैंक द्वारा 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था.

इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी को कौन दे रहा टक्कर, जिसने बनाई एंटीलिया से भी ऊंची इमारत?

एचडीबी फाइनेंशियल को समर्थन देता रहेगा एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शशिधर जगदीशन ने बुधवार को कहा कि बैंक अपनी सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज को सूचीबद्धता के बाद भी समर्थन देना जारी रखेगा. कंपनी ने नए इश्यू से प्राप्त आमदनी का इस्तेमाल अपने टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए करने का प्रस्ताव रखा है. इससे भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. एचडीबी फाइनेंशियल का आईपीओ पिछले तीन साल में दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता हुंडई के 27,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव के बाद दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ है.

इसे भी पढ़ें: How To Know LIC Policy: घर बैठे मिनटों में ऐसे जानें एलआईसी पॉलिसी की डिटेल, मोबाइल देगा पूरी जानकारी

The post Share Price: पहले ही दिन रॉकेट बन गया एचडीबी का शेयर, 14% की तेजी के साथ हुआ बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top