Hot News

Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

Shefali Jariwala Death Reason: ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं हैं. एक्ट्रेस का 27 जून को 42 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत की समाचार जानकर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे कि वह वह हमारे बीच नहीं है. उनके निधन पर उनके चाहने वालों से लेकर सेलेब्स दुख जता रहे हैं. उनकी मौत के बाद नये-नये खुलासे हो रहे हैं. अब उनकी करीबी दोस्त पूजा घई ने एक इंटरव्यू में बताया कि शेफाली की मौत की रात क्या हुआ था, उन्हें एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी ने बताया था.

शेफाली जरीवाली की करीबी दोस्त ने बताया क्या हुआ था उस रात

शेफाली जरीवाला की क्लोज फ्रेंड पूजा घई ने पत्रकार विक्की लालवानी संग इंटरव्यू में एक्ट्रेस की मौत से पहले वाली रात को लेकर बात की. पूजा ने बताया, “लेकिन जो मैं परिवार और पराग से समझ पाई हूं, वह ये है कि घर में एक बहुत ही सुंदर सत्यनारायण की पूजा हुई थी. असल में अगले दिन जब हमें अंतिम संस्कार के लिए शेफाली को लेने के लिए घर में जाने की इजाजत मिली, तब मुझे पता चला कि पूरा घर पूजा के लिए सजाया गया था. पूजा ने बताया कि शेफाली ने रात का खाना खाया और पराग से कहा कि वह कुत्ते को टहलाने ले जाए. पूजा ने कहा, जैसे ही वह नीचे गया, उसे हेल्पर ने बताया कि दीदी का तबयीत ठीक नहीं लग रही. जिसके बाद पराग ऊपर आया.

पराग जब आया तो…

पूजा घई आगे कहती है, पराग जब ऊपर आया तो उसने देखा कि शेफाली की प्लस चल रही है, लेकिन वह आंखें नहीं खोल पा रही. उसके शरीर में बिल्कुल भी हरकत नहीं थी, जैसे एकदम भारी हो गया हो. उसके बाद पराग उसे अस्पताल लेकर गया, लेकिन तब तक शेफाली इस दुनिया से जा चुकी थी. पूजा ने इस इंटरव्यू में बताया कि जिस दिन एक्ट्रेस का निधन हुआ, उस दिन उन्होंने विटामिन सी का IV ड्रिप लिया था. पूजा कहती है, “उस दिन शेफाली ने विटामिन C का ड्रिप लिया था. लेकिन जैसा विटामिन C लेना एक बहुत ही सामान्य बात है. मतलब हम सब विटामिन C लेते हैं, है ना? मुझे लगता है कि कोविड के बाद से लोग विटामिन C को बहुत नियमित रूप से लेने लगे हैं.”

The post Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top