Hot News

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘श्रीमती भाभी जी’ हुआ रिलीज, वीडियो में विजय चौहान के साथ छाई त्रिशा कर मधु

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Shri Mati Bhabhi Ji: शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने के साथ लौट आई है. भोजपुरी गानों में जब भी शिल्पी राज की आवाज आती है तो, दर्शक की उम्मीद अपने आप बढ़ जाती है. ‘श्रीमती भाभी जी’ भी कुछ ऐसा ही माहौल लेकर आया है, जहां देसी मजाक, चटपटे बोल और हल्की-फुल्की नोकझोंक सुनने को मिलती है. विजय चौहान की आवाज गाने को और मजेदार बना देती है, वहीं वीडियो में मधु त्रिशा कर मधु हर सीन में छाई नजर आती हैं. इस गाने को शुभ लाभ फिल्मस के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

शिल्पी और विजय की सुपरहिट जोड़ी

गाने की धुन और बोल दोनों ही काफी कैची लगते हैं. होली के माहौल के हिसाब से इसमें मस्ती, शरारत और देसीपन का अच्छा तालमेल देखने को मिलता है. शिल्पी राज और विजय चौहान की आवाज गाने को और भी सुनने लायक बना देती है, वहीं बोल ऐसे हैं, जो एक- दो बार सुनते ही याद रह जाते हैं. अब दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपना प्यार लुटा रहे है.

होली में विजय चौहान की खास फरमाइश

म्यूजिक वीडियो में विजय चौहान के साथ एक्ट्रेस त्रिशकार मधु नजर आ रही है, जहां पूरा माहौल होली के रंग में डूबा हुआ है. एक्ट्रेस पीले और लाल रंग के लहंगे में नजर आती हैं, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है. चारों तरफ गुलाल, मस्ती और होली की रौनक देखने को मिलती है, जो वीडियो को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है. गाने में सिंगर अपनी ऑनस्क्रीन भाभी त्रिशा कर मधु को प्यार भरे अंदाज में मनाते नजर आते है. विजय उनसे कहते हैं कि होली में उन्हें भी रंग लगाने दीजिए ‘श्रीमती भाभी जी’ कहकर मजेदार तरीके से फरमाइश करते नजर आते है. पूरे गाने में भाभी देवर का नोकझोक और हंसी मजाक देखने को मिलता है.

गाने के पीछे की टीम

  • सॉन्ग – श्रीमती भाभी जी
  • सिंगर – विजय चौहान
  • एक्ट्रेस – त्रिशा कर मधु
  • लिरिक्स – रंजीत राय
  • म्यूजिक डायरेक्टर – मास्टर प्रिंस
  • वीडियो डायरेक्टर – हनी पांडे
  • कम्पनी – शुभ लाभ फिल्मस

रिपोर्ट- अनुष्का सिंह

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: होली से पहले खेसारी लाल का नया गाना ‘टेम्पू के ड्राइवर 2’ रिलीज, एक्ट्रेस मुस्कान संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

The post Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘श्रीमती भाभी जी’ हुआ रिलीज, वीडियो में विजय चौहान के साथ छाई त्रिशा कर मधु appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top