Hot News

Shravani Mela 2025: इस जिले में धर्मशाला और विवाह भवनों को भी किया जा रहा तैयार, जानिए क्या-क्या है व्यवस्था

Shravani Mela 2025: बिहार में श्रावणी मेला की शुरूआत होने वाली है. श्रद्धालुओं का जत्था निकले से पहले तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस बीच मुजफ्फरपुर जिले में बेहद खास व्यवस्थाएं कांवरियों को लेकर की जा रही है. दरअसल, कावरियों को विश्राम करने के लिए मुजफ्फरपुर में कांवरिया पथ में जितने भी धर्मशाला और विवाह भवन हैं, उन्हें अच्छे से तैयार किया जा रहा है. इन्हीं धर्मशाला और विवाह भवनों में रूकने की व्यवस्था होगी. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने एसडीओ पूर्वी सभी तैयारियों पर नजर रखने और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर आदेश दिया है.

इन स्कूल-कॉलेजों में होगा इंतजाम…

समाचार की माने तो, जिला प्रशासन की ओर से आरडीएस कॉलेज, आरबीटीएस कॉलेज और डीएन हाईस्कूल में कांवरियों के लिए विश्राम स्थल बनाया जाता है. इसके अलावा भी कांवरियों की जरूरत से ज्यादा भीड़ होने पर कालेज परिसर पूरी तरह से भर जाता है. कहा जा रहा है कि, कांवरिया पथ में तमाम तरह की व्यवस्थाएं होने से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी. बता दें कि, शुक्रवार की रात से ही जिले की सीमा में पहलेजा घाट से जलबोझी कर पहुंचने लगते हैं. वे रविवार की शाम तक आराम करते हैं और मेले का आनंद लेते हैं. इन परिस्थितियों को देखते हुए कांवरिया पथ में विवाह भवन और धर्मशाला को तैयार किया जा रहा है.

तमाम सुविधाएं होंगी मौजूद

जानकारी के मुताबिक, विद्यालय, धर्मशाला और विवाह भवनों में बिस्तर और तकिया के साथ-साथ शौचालय और पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि कांवरियों को इसके लिए भटकना नहीं पड़े. एसडीओ पूर्वी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसकी व्यवस्था कर रिपोर्ट देने का आदेश डीएम ने दिया है. ताकि, तमाम तैयारियां सही समय पर हो सके. इधर, पर्यटन विभाग की ओर से आरडीएस कालेज में टेंट सिटी का भी निर्माण किया जा रहा है. यहां पर करीब दो हजार कांवरियों के विश्राम करने की व्यवस्था दी जाएगी. इतना ही नहीं, साथ में मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा भी कावरियों के लिए उपलब्ध रहेगी.

Also Read: Bihar Crime News: पूर्व मुखिया दंपत्ति की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा, बेटे और भतीजे से ही पुलिस कर रही पूछताछ

The post Shravani Mela 2025: इस जिले में धर्मशाला और विवाह भवनों को भी किया जा रहा तैयार, जानिए क्या-क्या है व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top