Hot News

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए टेंट सिटी तैयार, श्रद्धालुओं को मिलेगी घर जैसी सुविधा

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला में कांवरियों की सुविधा को लेकर टेंट सिटी बनकर तैयार हैं. इनमें श्रद्धालुओं को घर जैसी सुविधायें मिलने वाली है. जानकारी के अनुसार, वाहनों से देवघर आने वाले कांवरियों के लिए देवघर- सुल्तानगंज मार्ग में भी कई व्यवस्था की गयी है. देवघर-सुल्तानगंज मार्ग में कोठिया और बाघमारा में टेंट सिटी का निर्माण कर श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं.

टेंट सिटी में घर जैसी सुविधा

इन टेंट सिटी में कांवरियों को घर की तरह सुविधा दी गयी है. जिसमें आराम करने के साथ-साथ स्नान, शौचालय, चिकित्सा, सूचना केंद्र और रोशनी जैसी सभी मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा गया है. बताया गया कि कोठिया स्टैंड के टेंट सिटी में एक हजार श्रद्धालुओं के आराम करने और रहने की व्यवस्था बेड के साथ की गयी है. यहां पंखे की भी सुविधा है. इसके अलावा कोठिया टेंट सिटी के पास 44 शौचालय व स्नान घर की व्यवस्था की गयी है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए क्लिक करें

बाघमारा में लाइट की बेहतर व्यवस्था

वहीं, बाघमारा टेंट सिटी के पास भी शौचालय व स्नान की व्यवस्था की गयी है. बाघमारा टेंट सिटी में भी एक हजार श्रद्धालुओं के लिए बेड सहित अन्य सुविधा दी गयी है. पूरे कैंपस में लाइट की पूरी व्यवस्था की गयी है. बाघमारा और कोठिया टेंट सिटी में मेडिकल कैंप व सूचना केंद्र की भी सुविधा है. इसके अलावा कोठिया टेंट सिटी के पास वाहनों की पार्किंग सुविधा भी रहेगी.

सुरक्षा के लिए पुलिस बलों की तैनाती

मालूम हो कि कोठिया और बाघमारा टेंट सिटी के पास भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की सुविधा के साथ-साथ सूचना प्रसारण केंद्र रहेगी की व्यवस्था की जा रही है. पुलिस केंद्र और सूचना केंद्र के लिए पंडाल बना दिये गये हैं. इसके आसपास पुलिस कैंप में पुलिस बलों का भी पहुंचना शुरू हो गया है. सुरक्षा के लिए इन इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग नियमित तौर पर करने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें Bharat Bandh: झारखंड में भी दिखेगा हिंदुस्तान बंद का असर, बैंक से कोयला खदान तक कामगार होंगे हड़ताल में शामिल

ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी

इधर, कोठिया और परित्राण बस स्टैंड से बासुकीनाथ जाने वाले वाहनों को रिखिया और मोहनपुर के मार्ग जरिये हंसडीहा तक भेजने के लिए यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह से तैयार की जा रही है. वाहन में सवार श्रद्धालुओं को पूरे रूट की जानकारी दी जायेगी. इसके साथ ही जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और एआई के माध्यम से मेले में भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी. कांवरिया पथ पर भी करीब 150 सीसीटीवी कैमरा जगह-जगह लगाये जा रहे हैं.

सूचना केंद्र लगाये जा रहे

कोठिया और बाघमारा टेंट सिटी के अलावा पूरे कांवरिया पथ में करीब आधा दर्जन जगहों पर पर्यटन विभाग द्वारा सूचना केंद्र अलग से लगाया जा रहा है. इसमें देवघर सहित पूरे झारखंड के अलग-अलग धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सूचना उपलब्ध रहेगी. यहां श्रद्धालुओं के बैठने की भी सुविधा रहेगी.

यह भी पढ़ें Bharat Bandh: झारखंड के कोयला खनन क्षेत्रों में हड़ताल का असर, विरोध प्रदर्शन के साथ कामकाज ठप

पर्यटन स्थलों की दी जायेगी जानकारी

देवघर आने वाले अलग-अलग राज्यों के श्रद्धालुओं को बासुकीनाथ, माता भद्रकाली, नेतरहाट, रजरप्पा मां छिन्नमस्ता का मंदिर, देवडी मंदिर सहित पूरे राज्य के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी. पर्यटन सूचना केंद्र में झारखंड के सभी धार्मिक और पर्यटन स्थलों का चित्र और डिजिटल वीडियो के माध्यम से प्रदर्शन किया जायेगा. श्रद्धालुओं को यहां पहुंचने की सुविधा और यातायात व्यवस्था के बारे में भी जानकारी कर्मियों द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी. पर्यटन विभाग द्वारा सूचना केंद्र तैयार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें Shravani Mela 2025: जसीडीह स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम, अलग-अलग गेट से होगा प्रवेश और निकास

यह भी पढ़ें झारखंड के इस गांव में पहली बार पहुंची बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने दिया विकास का उजाला

यह भी पढ़ें Sawan 2025: बाबा की भक्ति में केसरिया हुआ कपड़ों का बाजार, श्रृंगार में दिख रही हरे रंग की धूम

The post Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए टेंट सिटी तैयार, श्रद्धालुओं को मिलेगी घर जैसी सुविधा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top