Hot News

Shrikhand Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा टेस्टी श्रीखंड, बिना देर किए नोट करें रेसिपी

Shrikhand Recipe: मिठाई के शौकीन लोगों को रोजाना तरह तरह की मिठाई खाने का दिल करता है. इसकी वजह है कि हर दिन एक ही मिठाई खाकर बोरियत फील होती है. अगर आप भी इसी कैटेगरी में आते हैं, जिसे मिठाई की नई वैरायटी चाहिए. आज हम आपको गुजरात और महाराष्ट्र का लोकप्रिय डेजर्ट श्रीखंड बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे आप घर पर बना सकते हैं. इस स्वादिष्ट मिठाई को आप मेहमानों को खिलाकर उनसे वाहवाही भी लूट सकते हैं. चलिए बिना देर किए जानते हैं बाजार जैसा श्रीखंड बनाने की आसान विधि क्या है.

श्रीखंड बनाने की सामग्री

  • बिना पानी वाला दही
  • पिसी हुई चीनी
  • इलायची पाउडर
  • जायफल

श्रीखंड बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बिना पानी वाला बढ़िया सा दही डालें.
  • अब आप इस दही को अच्छे से फेंट लें.
  • इसके बाद इसमें एक कप चीनी पाउडर डाल लें.
  • फिर आप इसमें आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर भी डाल लें.
  • साथ ही इसमें एक चुटकी जायफल पाउडर भी डालें.
  • इन सभी चीजों को कुछ देर तक अच्छे से मिलाते रहें.
  • सारी चीजों को अच्छे से मिल जाने के बाद इसे आप फ्रिज कर दें.
  • फ्रिज में इसे पांच से छह घंटे तक रखें.
  • इसके बाद आप श्रीखंड को छोटे कप या बॉल में डालकर सर्व कर दें.
  • आप चाहें तो इसके ऊपर काजू, पिस्ता समेत अपनी पसंद का कोई ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Khajur Burfi: मीठा खाने के हैं शौकीन, तो कुछ मिनटों में घर पर ही बना लें खजूर की बर्फी

The post Shrikhand Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा टेस्टी श्रीखंड, बिना देर किए नोट करें रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top