Hot News

Sikandar: एआर मुरुगादॉस ने सिकंदर के किसी फिल्म का रीमेक होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक अहम हिस्सा…

Sikandar: सलमान खान के फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित इस फिल्म में बॉलीवुड के भाईजान जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते नजर आएंगे. हाल ही में मूवी का धांसू टीजर रिलीज किया गया था. जिसमें मसाला और जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिल रहा था. मूवी ईद 2025 के मौके पर रिलीज होगी. हालांकि सवाल उठ रहा था कि ये फिल्म क्या किसी मूवी की रीमेक है या फिर ऑरिजनल कंटेंट है. अब एआर मुरुगादॉस ने इसपर से पर्दा उठाया है.

क्या सिकंदर किसी फिल्म की है रीमेक

सिकंदर की रिलीज से पहले मुरुगादॉस ने दावा किया कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से ऑरिजनल है और यह किसी की रीमेक नहीं है. एआर मुरुगादॉस ने कहानी की मौलिकता के बारे में बात करते हुए कहा, “यह पूरी तरह से मौलिक कहानी है. सिकंदर के हर सीन, हर फ्रेम को प्रामाणिकता के साथ डिजाइन और एडिट किया गया है, जो आपको फ्रेश स्टोरी देगा.”

नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

सिकंदर का हर सीन देगा जादुई अंदाज

उन्होंने आगे कहा, “सिकंदर किसी मौजूदा फिल्म का रीमेक नहीं है, बल्कि फिल्म की मौलिकता का एक अहम हिस्सा इसका शानदार बैकग्राउंड स्कोर है, जिसे बेहद प्रतिभाशाली ढंग से संतोष नारायणन ने तैयार किया है. उनका संगीत फिल्म के सभी सीन्स में जान भर देगा और आपको थियेटर्स में काफी मजा आएगा.”

सिकंदर कब रिलीज होगी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माता साजिद नाडियाडवाला और उनकी टीम ने शूटिंग के लिए तुर्की से 500 डांसर्स को बुलाया है. सिकंदर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे नजर आएंगे. जिसमें सलमान खान, निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक एआर मुरुगादॉस शामिल है. इसमें सलमान पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे. उनके अलावा, सिकंदर में सत्यराज, प्रतीक बब्बर और अंजिनी धवन भी महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाओं में हैं. सिकंदर 28 मार्च, 2025 को ईद-उल-फितर के मौके पर रिलीज होगी.

The post Sikandar: एआर मुरुगादॉस ने सिकंदर के किसी फिल्म का रीमेक होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक अहम हिस्सा… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top