Sikandar Deleted Scene: सलमान खान की सिकंदर ने ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई और कमाई भी बहुत कम हुई. एआर मुरुगादॉस की फिल्म ने आलोचकों और दर्शकों को निराश किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही. फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं, लेकिन कलेक्शन सिर्फ 110 करोड़ रुपये ही हो पाया है. इस बीच सोशल मीडिया पर सिकंदर का एक डिलीट किया गया सीन का क्लिप सामने आया है. सीन में सलमान के साथ काजल अग्रवाल नजर आ रही है. चलिए आपको बताते हैं इस सीन में क्या है.
लीक हुआ सिकंदर का एक डिलीट किया गया सीन
सोशल मीडिया पर सिकंदर का एक डिलीट किया गया सीन लीक हो गया है, जो एक्स पर वायरल हो रहा. इस सीन में काजल अग्रवाल दिख रही है, जो अपने पारिवारिक हालातों से परेशान होकर सुसाइड करने की कोशिश करती है. वब अपने ससुर को बताती है कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया. तभी सलमान खान वहां आते हैं और उसे जिंदगी की अहमियत बताते हैं. साथ ही वह उसके ससुर को अपनी सोच बदलने के लिए कहते हैं. यूजर्स इस वीडियो को देख कर सोच रहे हैं कि ये इतना अहम सीन फिल्म से क्यों हटाया गया.
Why was this scene cut from the Film by Editing??@BeingSalmanKhan that was a great and important scene for people to see… WHY THIS BAD EDITING??#Sikandar pic.twitter.com/FpV6zdRwR6
— Ldpe414 (@ldpe414) April 20, 2025
दुनियाभर में सिकंदर ने इतने करोड़ रुपये की कमाई की
सिकंदर ने अभी तक दुनियाभर में 184 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. कमजोर कहानी की वजह से मूवी को दर्शकों और समीक्षकों ने अच्छे रिव्यू नहीं दिए. फिल्म की कहानी में सलमान खान अपनी दिवंगत पत्नी की अंतिम इच्छा का सम्मान करने के मिशन पर निकलता है. इस दौरान कहानी में नये-नये ट्विस्ट आते हैं. फिल्म में शरमन जोशी, सत्यराज भी हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना, सलमान की पत्नी के रोल में नजर आई हैं.
यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 12: ‘जाट’ की तूफानी कमाई जारी, 12वें दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?
The post Sikandar Deleted Scene: सिकंदर का डिलीटेड सीन हुआ लीक, देखकर छलक पड़ेंगे आंसू appeared first on Naya Vichar.

