Hot News

Simhastha Kumbh: कुंभ की अगली पावन डुबकी महाकाल की नगरी में, जानें पहला शाही स्नान कब

Simhastha Kumbh, Nashik-Trimbakeshwar Simhastha Kumbh Mela Date: महाकुंभ का आयोजन केवल प्रयागराज में होता है, जबकि कुंभ मेला देश के चार प्रमुख तीर्थ स्थलों—हरिद्वार, नासिक, प्रयागराज और उज्जैन—में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है. अब जब प्रयागराज में हाल ही में महाकुंभ सम्पन्न हुआ है, तो अगले कुंभ यानी उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. यह कुंभ विशेष महत्व रखता है. आइए जानते हैं, सिंहस्थ कुंभ कब और क्यों लगता है?

सिंहस्थ कुंभ की शुरूआत कब से

सिंहस्थ कुंभ मेला 31 अक्टूबर 2026 को त्र्यंबकेश्वर, रामकुंड और पंचवटी में ध्वजारोहण के साथ विधिवत रूप से प्रारंभ होगा. इसके बाद 29 जुलाई 2027 को नासिक में ‘नगर प्रदक्षिणा’ का आयोजन होगा. कुंभ का पहला ‘अमृत स्नान’ 2 अगस्त 2027 को निर्धारित है, जबकि दूसरा अमृत स्नान 31 अगस्त को और तीसरा व अंतिम स्नान क्रमशः 11 सितंबर 2027 को नासिक और 12 सितंबर 2027 को त्र्यंबकेश्वर में होगा.

 रेलवे चलाएगा 100 स्पेशल ट्रेन, सिंहस्थ कुंभ में श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत

सिंहस्थ कुंभ को लेकर ये मान्यता

सिंहस्थ कुंभ चाहे नासिक में हो या उज्जैन में, हर बार लाखों श्रद्धालु इसमें आस्था की डुबकी लगाने उमड़ पड़ते हैं. ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सिंहस्थ कुंभ में भाग लेता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

इसी साल लगा था महाकुंभ मेला

महाकुंभ 26 फरवरी तक चला था. प्रयागराज में आयोजित इस महाकुंभ में मकर संक्रांति के बाद 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान किया गया था. इसके बाद 3 फरवरी को बसंत पंचमी और 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया. अंतिम अमृत स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन हुआ था. इसी स्नान के साथ महाकुंभ का विधिवत समापन हो गया था.

The post Simhastha Kumbh: कुंभ की अगली पावन डुबकी महाकाल की नगरी में, जानें पहला शाही स्नान कब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top