Hot News

Simple Mehndi Design: हाथों में लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन, रचने के बाद हर कोई पूछेगा लगाने वाले का नाम 

Simple Mehndi Design: त्योहार हो या शादी, मेहंदी लगाना स्त्रीओं को हमेशा बहुत पसंद होता है. मेहंदी हाथों की सुंदरता बढ़ाती है और हर खास मौके पर पूरे लुक को आकर्षक बनाने में बेस्ट भी होती हैं. कभी-कभी कुछ स्त्रीएं खुद से मेहंदी नहीं लगा पाती हैं जिससे वो अपने पसंद के डिजाइन को अपने लिस्ट में भी नहीं रख पाती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हैं सिंपल मेहंदी डिजाइन, जिन्हें आप आसानी से अपने हाथों में खुद से लगा सकती हैं. ये डिजाइन न केवल सिंपल हैं बल्कि रचने के बाद भी  बहुत आकर्षक दिखते हैं. आइए देखें इस आर्टिकल में सिंपल मेहंदी डिजाइन जिसे आप खुद से अपने हाथों में लगा सकती हैं. 

गोल मेहंदी डिजाइन | Circle Mehndi Design

Circle Mehndi Design
Circle mehndi design

गोल मेहंदी डिजाइन आप आसानी से लगा सकते हैं. ये शुरुआती लोगों के लिए भी आसान है और इसे हाथ की कलाई, हथेली की उंगलियों पर खूबसूरती से लगाया जाता है जो रचने के बाद बहुत आकर्षक दिखता है. 

मोर मेहंदी डिजाइन | Peacock Mehndi Design

Peacock Mehndi Design
Peacock mehndi design

मोर मेहंदी डिजाइन में मोर की आकृति और उसके पंखों के डिटेल होते हैं. इसे फ्लोरल पैटर्न के साथ पूरा किया जाता है. ये मेहंदी डिजाइन शादियों और त्योहारों के लिए बहुत खूबसूरत है. 

ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन | Beautiful Mehndi Design

Beautiful Mehndi Design
Beautiful mehndi design

सिंपल लेकिन आकर्षक डिजाइन में फ्लावर, डॉट्स और सिंपल ज्योमैट्रिक पैटर्न शामिल होते हैं. इसे बनाने में आपको बहुत ज्यादा भरे हुए पैटर्न की जरूरत नहीं पड़ती हैं. इसे आप अपने हाथ या उंगलियों पर लगा सकते हैं. 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन | Arabic Mehndi Design

Arabic Mehndi Design
Arabic mehndi design

अरेबिक मेहंदी डिजाइन फाइन लाइन और बड़े फूल-पत्ती वाले पैटर्न से बना होता है. ये आप आसानी से बना सकते हैं. ये रचने के बाद बहुत आकर्षक और स्टाइलिश भी दिखते हैं. 

यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन 

यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें

यह भी पढ़ें: Mehndi Design: हर त्योहार और फंक्शन के लिए बेस्ट है ये टॉप 10 मेहंदी डिजाइन

The post Simple Mehndi Design: हाथों में लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन, रचने के बाद हर कोई पूछेगा लगाने वाले का नाम  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top