Hot News

Singh Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, प्रेम जीवन में रहें सतर्क

Singh Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज 02 जनवरी 2026 , दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 53 मिनट तक, उसके बाद पूर्णिमा तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक विराजमान रहेंगे उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश होगा और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार.

Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि : आय के नए स्रोत बनेंगे. पुराने निवेश से लाभ होगा. मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.

करियर / बिजनेस: व्यापार में जबरदस्त लाभ के योग हैं. पुराने किए गए निवेश से आज मुनाफा मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की सूचना मिल सकती है. बुध के मार्गी होने से बड़े व्यापारिक सौदे फाइनल होंगे.

रिलेशनशिप: मित्रों और बड़े भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. शाम का समय दोस्तों के साथ मनोरंजन में बीतेगा. प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. आप शारीरिक रूप से सक्रिय महसूस करेंगे. पुरानी बीमारियों में सुधार होगा. हालांकि, अधिक उत्साह में खान-पान की अधिकता से बचें ताकि पाचन तंत्र ठीक रहे.

सावधानी: सफलता के जोश में आकर अहंकार को खुद पर हावी न होने दें. किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें. ऑफिस में अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान करने से बचें, अन्यथा सहकर्मी ईर्ष्या कर सकते हैं.

उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. इसके अलावा, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना आपके सौभाग्य में वृद्धि करेगा.

शुभ रंग: सुनहरा और नारंगी
शुभ अंक: 1 और 5

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Numerology: साहसिक निर्णय और नवाचार के लिए जाना जायेगा वर्ष 2026, ज्योतिषाचार्य से जानिए साल की प्रमुख भविष्यवाणियां

The post Singh Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, प्रेम जीवन में रहें सतर्क appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top