Hot News

Siramtoli Flyover: सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन आज, सीएम हेमंत सोरेन की लोगों को सौगात

Siramtoli Flyover: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर 12:00 बजे सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाले हैं. यह बहुप्रतिक्षित फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बना देगा. उद्घाटन से पूर्व फ्लाईओवर को फूलों से सजाया गया है. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से सिरमटोली से डोरंडा जाने वाले रास्ते में लोगों को जाम से निजात मिलेगी.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विवादों के बीच उद्घाटन

सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन विवादों के बीच किया जा रहा है. मालूम हो कि कल ही आदिवासी संगठनों ने सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को हटाने के लिए झारखंड बंद बुलाया था. इस दौरान पूरे शहर में यातायात व्यवस्था बाधित हुई थी. बंद समर्थकों ने जगह-जगह टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. बंद को लेकर राजधानी रांची सहित गुमला, लातेहार, सिमडेगा और अन्य जिलों में भी चक्का जाम किया गया था.

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रपति के दौरे से पहले देवघर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, प्रोटोकॉल के मुताबिक हो रही तैयारियां

Jharkhand Liquor Scam: ACB ने कारोबारी विनय सिंह को फिर भेजा नोटिस, 6 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

World Environment Day: नौकरी छोड़ जंगल बचाओ अभियान से जुड़े जटलू, 11 सालों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रहे काम

The post Siramtoli Flyover: सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन आज, सीएम हेमंत सोरेन की लोगों को सौगात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top