Hot News

Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान की फिल्म ब्लॉकबस्टर या फुस्स, कमाई हैरान करने वाली

Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित, सितारे जमीन पर आमिर खान की 2007 की तारे जमीन पर का सीक्वल है. ओपनिंग डे पर मूवी ने हिंदुस्तान में 11 करोड़ के लगभग की कमाई की. आइये जानते हैं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा.

दुनियाभर में सितारे जमीन पर ने कमाए महज इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सितारे जमीन पर ने दुनियाभर में पहले दिन काफी कम कमाई की. जी हां इसने महज 20 करोड़ कमाए, जो आमिर खान के लिए सबसे कम ओपनिंग वाली मूवी है. हिंदुस्तान में इसने 10.7 करोड़ कमाए. इसकी 20 जून 2025 को कुल मिलाकर 21.43 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली.

सितारे जमीन पर के बारे में

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी, सितारे जमीन पर में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं. साथ ही 10 उभरते सितारे भी हैं. गीत अमिताभ भट्टाचार्य की ओर से लिखे गए हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय की ओर से रचित है. पटकथा दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है, जबकि रवि भगचंदका इसके निर्माता हैं.

फिल्म में ये स्टार्स हैं मौजूद

आर.एस. प्रसन्ना की ओर से निर्देशित, यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में आई और इसे पॉजिटिव रिव्यू मिली. इसमें अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे कलाकारों की टोली है.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने…

The post Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान की फिल्म ब्लॉकबस्टर या फुस्स, कमाई हैरान करने वाली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top