Hot News

Sitamarhi : डीएम ने कम आपूर्ति को लेकर दो मिलरों से स्पष्टीकरण मांगा

Sitamarhi : शिवहर . समाहरणालय के संवाद कक्ष में शनिवार को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति एवं सीएमआर (कस्टम मिल्ड चावल) प्राप्ति से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई.बैठक में संबंधित विभागों एवं राइस मिल प्रतिनिधियों की उपस्थिति पंजी के अनुसार डीएम ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के विभिन्न राइस मिलों द्वारा आपूर्ति किए गए सीएमआर की स्थिति की समीक्षा की.साथ ही डीएम ने मई 2025 महीने में त्रिदेव राइस मिल एंड ट्रेडिंग– 13 लॉट, संत प्रेम भिक्षु राइस मिल एंड ग्रेस प्रा. लि.– 11 लॉट, माताजी एग्रो फूड्स प्रा. लि.– 7 लॉट, फुलकाहा पैक्स राइस मिल– 1 लॉट की उपलब्धि अपेक्षाकृत कम प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और सभी संबंधित मिलरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी उसना मिलों को आगामी 2 जून तक अपने आवंटित लक्ष्य का कम से कम 75% सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी.वही डीएम ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे फुलकाहा पैक्स राइस मिल एवं माताजी एग्रो फूड्स प्रा. लि.से कम आपूर्ति के संबंध में स्पष्टीकरण की मांग करना सुनिश्चित करेंगे तथा जिन मिलरों द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति आगामी 3 जून तक नहीं की जाएगी.तो उन्हें काली सूची ( ब्लैक लिस्टेड) में डालने हेतु प्रस्ताव जिलाधिकारी को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे.बैठक में डीएम ने अधिकारियों को पारदर्शिता एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना अपनाने का निर्देश दिया गया.मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Sitamarhi : डीएम ने कम आपूर्ति को लेकर दो मिलरों से स्पष्टीकरण मांगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top