Hot News

Sitamarhi : डीएम ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का दिया निर्देश

Sitamarhi : शिवहर. समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में शनिवार को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में लोक शिकायत, कानून एवं व्यवस्था, भूमि विवाद, अभियोजन से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया.जिसमें अंचल स्तर पर भूमि विवाद से संबंधित मामले में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया.बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि भूमि विवाद से संबंधि तमामले में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है.अपर समाहर्ता, शिवहर को इस निमित सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया एवं अभियोजन संबंधित वादों की समीक्षा की गई.जिसमें जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं लोक अभियोजक को निर्देश दिया गया कि लंबित वादों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए निष्पादन करना सुनिश्चित करें.मौके पर एडीएम मेधावी, एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार, विधि प्रशाखा प्रभारी अनुराग कुमार, डीटीओ सिमरन कुमारी समेत कई मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Sitamarhi : डीएम ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top