Hot News

sitamarhi :शिवहर में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से पांच पैक्सों में चुनाव संपन्न

शिवहर. जिले के शिवहर सदर प्रखंड में बुधवार को 5 पैक्सों के लिए अलग-अलग पंचायत में 15 मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया.जो शाम 4:30 बजे तक सभी 5 पैक्स में 66.13 प्रतिशत मतदान हुआ है. कुल 8281 मतदाताओं में से 5476 मत पड़े हैं. साथ ही मतदान समाप्ति के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कर्मियों द्वारा बैलेट बॉक्स को शिवहर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ दीक्षा भगत व मोहम्मद राहिल के नेतृत्व में बज्र गृह में जमा कराया गया. वहीं बीडीओ ने बताया कि सभी मतों की गणना 10 अप्रैल को सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शिवहर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में ही कराया जाएगा.हालांकि बुधवार को लगभग सभी बूथों पर निर्धारित समय पर सुबह 7:00 बजे से मतदान का कार्य प्रारंभ हो गया. कई बूथों पर तो यह भी देखा गया कि मतदान के निर्धारित समय से पूर्व ही स्त्री मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई.जहां 5 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 19 उम्मीदवार एवं 35 उम्मीदवारों ने सदस्य पदों के लिए अलग- अलग पंचायत के बूथों पर मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किये है.जोकि सभी बूथों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने को लेकर 3 सेक्टर में 6 पीसीसीपी एवं 60 मतदान कर्मी तैनात थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post sitamarhi :शिवहर में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से पांच पैक्सों में चुनाव संपन्न appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top