Hot News

sitamarhi news : उपचुनाव को लेकर आज से होगा नामांकन, तैयारी पूरी

पुपरी. आगामी 28 जून को होने वाली नगर पंचायत सुरसंड के वार्ड संख्या 11 की उपचुनाव को लेकर नामांकन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. नामांकन स्थल से 200 मीटर के अंदर धारा 144 लागू कर दी गई है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से दंडाधिकारी व पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. होने वाले उपचुनाव को लेकर 28 मई से नामांकन शुरू होगी. जिसका अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई है. नगर पंचायत निर्वाचित पदाधिकारी सह एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि नामांकन के लिए अनुमंडल कार्यालय में एक काउंटर निर्धारित की गई है. जिस पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में सुरसंड बीडीओ कृष्णा राम की प्रतिनियुक्ति की गई है. उनके सहयोग के लिए अन्य कर्मी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. नामांकन दिन के 11 बजे से 3 बजे तक ली जाएगी. 6 – 9 जून तक नामांकन पत्रों की समीक्षा, 10 – 12 जून तक नाम वापसी व प्रत्याशियों के बीच 13 जून को प्रतीक चिन्ह आवंटित की जाएगी. चुनाव 28 जून को 7 – 5 बजे तक व मतगणना 30 जून को की जाएगी. मतदान में कुल 1462 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें पुरुष 774 व स्त्री 688 मतदाता शामिल है. बताते चले की जून 2023 में हुए नगर पंचायत के चुनाव में विजयी प्रत्याशी उषा देवी को तीन संतान होने के कारण निकटतम प्रतिद्वंदी द्वारा न्यायालय में याचिका दायर की गई थी और शिकायत सत्य पाये जाने पर चुनाव रद्द कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post sitamarhi news : उपचुनाव को लेकर आज से होगा नामांकन, तैयारी पूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top