Hot News

sitamarhi news : कक्षा 6 से 12 तक की पढाई शुरू

डुमरा. नयी शिक्षा नीति 2020 की अवधारणा के अनुरूप उच्च गुणवत्ता की शिक्षा को समानता, न्यायसंगत व आनंदमय वातावरण में प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के 23 उच्च विद्यालय पीएम श्री योजना (प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत उत्कृष्ट बनेगा. प्रथम फेज के तहत चयनित उक्त स्कूलों में नजदीकी मध्य विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्रा का संविलियन संबंधित उच्च विद्यालयों में कर दिया गया हैं. साथ ही कक्षा का संचालन भी शुरू करा दिया गया हैं. बताया गया हैं कि उक्त विद्यालयों में बच्चो को उनके दक्षता के अनुरूप चाइल्ड पैडागॉजी आधारित पाठ्यक्रम से शिक्षण कार्य संचालित किया जायेगा. बताया गया कि उक्त योजना का उद्देश्य स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ 21वीं सदी के कौशल की जरूरतों के अनुरूप समग्र व पूर्ण विकसित नागरिक का निर्माण करना हैं. –कन्या विद्यालयों में केवल छात्राओं का होगा नामांकन पीएम श्री घोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नजदीकी मध्य विद्यालय के केवल बालिका छात्राओं का ही नामांकन कराया जायेगा. नजदीकी मध्य विद्यालय के वर्ग 6 से 8 का अस्तित्व को छात्रों के लिए बरकरार रखा जायेगा. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने डीईओ को पत्र भेजकर स्पष्ट कर दिया हैं. साथ ही उन्होंने अपने पत्र में बताया हैं कि उर्दू मध्य विद्यालय के वर्ग 6 से 8 का संविलियन नहीं किया जायेगा. उर्दू मध्य विद्यालय के स्थान पर अन्य नजदीकी मध्य विद्यालय के वर्ग 6 से 8 का संविलियन किया जायेगा. —पीएम श्री स्कूलों में होगी यह विशेषताएं ▪︎ स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड व इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ ई-लर्निंग संसाधन ▪︎ विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशाला एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा ▪︎ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार समग्र शिक्षा बहुभाषी शिक्षण प्रणाली ▪︎ कला समेत अन्य रचनात्मक गतिविधियां ▪︎ स्पोर्ट्स व शारीरिक विकास से संबंधित विशेष गतिविधि ▪︎ स्कूलों में विकसित होगा पर्यावरण अनुकूल बुनियादी ढांचा –इन उच्च विद्यालयों को बनाया गया पीएम श्री स्कूल ▪︎ बैरगनिया- जौहरीमल हाई स्कूल ▪︎ बाजपट्टी- आदर्श हाई स्कूल बाचोपट्टी नरहा ▪︎ बथनाहा- एनएसपी प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल मझौलिया एस्टेट ▪︎ बेलसंड- हितनारायण हाई स्कूल चंदौली ▪︎ बोखरा- केडीकेएन प्लस टू हाई स्कूल खरका ▪︎ चोरौत- राजनंदन ठाकुर हाई स्कूल बर्री बेहटा ▪︎ डुमरा- हाई स्कूल पररी व कमला गर्ल्स हाई स्कूल ▪︎ मेजरगंज- हाई स्कूल डुमरी कला ▪︎ नानपुर- प्लस टू जयराम जनता हाई स्कूल जानीपुर ▪︎ परिहार- शहीद चन्द्रनाथ प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गोरिहारी ▪︎ परसौनी- जनता हाई स्कूल व एमएसएसडी स्मारक प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बलहा मुशहरी ▪︎ पुपरी- जीएसबीजे प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल व एलएम हाई स्कूल ▪︎ रीगा- बलभद्र हाई स्कूल बभनगामा व एमएसएआर हाई स्कूल रेवासी ▪︎ रुन्नीसैदपुर- आदर्श हाई स्कूल मधौल ▪︎ सोनबरसा- अरबीबीसी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल भुतही ▪︎ सुप्पी- सार्वजनिक हाई स्कूल व प्रोजेक्ट इंदु बालिका हाई स्कूल ससौला सभा ▪︎ सुरसंड- बीआर शाही गर्ल्स हाई स्कूल व कमला दास गर्ल्स हाई स्कूल —क्या कहते हैं अधिकारी जिले में प्रथम चरण के तहत 23 विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल के रूप चयनित कर संविलियन का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं. इन स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की पढाई शुरू कर दी गयी हैं. अब आगे विभागीय निर्देश पर अग्रतर कार्रवाई किया जायेगा. प्रमोद कुमार साहू, डीईओ बॉक्स में –एमडीएम संचालन के लिए गाइडलाइन जारी डुमरा. पीएम श्री के रूप में चयनित जिले के 23 उच्च विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने को लेकर डीईओ ने गाइडलाइन जारी कर संबंधित एचएम व बीईओ को आवश्यक निर्देश दिया हैं. बताया गया हैं कि सभी विद्यालयों में बर्तन, थाली व एलपीजी गैस की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये. वहीं स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से एमडीएम की आपूर्ति किये जाने की स्थिति में विद्यालय में पूर्व से उपलब्ध उपयोगी बर्तन व एलपीजी चूल्हे को आवश्यकता वाले विद्यालय में उपलब्ध कराया जायेगा. डीईओ ने स्पष्ट किया हैं कि यदि रसोइया, एलपीजी, बर्तन व अन्य सामग्री की आवश्यकता पड़ती हैं तो ऐसी स्थिति में तीन दिनों के अंदर विद्यालयवार मांग पत्र जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे, ताकि ससमय निदेशालय से मांग किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post sitamarhi news : कक्षा 6 से 12 तक की पढाई शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top