Hot News

Skin Care Tips: गुलाबी और सॉफ्ट होंठ अब हैं एक कदम दूर, घर पर आसानी से बनाएं लिप मास्क

Skin Care Tips: होंठ शरीर के नाजुक अंगों में से एक है और इसका ख्याल रखना जरूरी होता है ताकि चेहरे की खूबसूरती बनी रहे. मौसम का असर भी लिप पर पड़ता है और ये सूख जाते हैं और फटने लगते हैं. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. मगर मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट में केमिकल होता है जो लिप्स को नुकसान पहुंचा सकता है. इस परेशानी से बचने के लिए आप घर पर नेचुरल चीजों से लिप मास्क तैयार कर सकते हैं. इन चीजों का इस्तेमाल आपके लिप्स के लिए काफी फायदेमंद है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कुछ ऐसे ही लिप मास्क के बारे में जिसे आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

नारियल के तेल से करें तैयार 

नारियल का तेल पोषण से भरपूर होता है. इसका इस्तेमाल मॉइश्चराइजर के तौर पर किया जाता है. आप कोकोनट ऑइल यानी नारियल के तेल को लिप्स पर लगा सकते हैं. ये होंठों को मॉइश्चराइज करता है और फटे होंठ की समस्या से बचाता है. नारियल तेल में आप शहद को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे हल्के हाथों से लिप्स के ऊपर रगड़ें. इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें फिर इसे पानी से धो कर साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे की हर परेशानी का हल है चावल का आटा, इन फेस पैक से त्वचा को दें नई जान

मलाई से बनाएं

दूध की ताजी मलाई का इस्तेमाल भी आप लिप मास्क के तौर पर कर सकते हैं. मलाई को आप डायरेक्टली भी चेहरे पर लगा सकते हैं. अगर आप इससे लिप मास्क बनाना चाहते हैं तो आप एक चम्मच मलाई में गुलाब के पाउडर को मिला दें. गुलाब के पाउडर के लिए आप पंखुड़ी को सुखा लें और इसका पाउडर बना लें. अब आप इस पाउडर को मलाई में डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें और 10 मिनट के लिए इसे रहने दें. समय जब पूरा हो जाए तो इसे धो कर साफ कर लें.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: क्लियर और ग्लोइंग स्किन अब पाएं आसान स्टेप्स में, देखने वाला भी हो जाएगा हैरान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Skin Care Tips: गुलाबी और सॉफ्ट होंठ अब हैं एक कदम दूर, घर पर आसानी से बनाएं लिप मास्क appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top