Hot News

Skin Care Tips: पैरों की टैनिंग से हैं परेशान तो आजमाएं ये आसान उपाय, चुटकियों में हो जाएगी गायब

Skin Care Tips: स्त्रीओं के लिए उनकी खूबसूरती हर चीज से ऊपर होती है. ऐसे में शरीर के कुछ हिस्सों में टैनिंग कि समस्या से स्त्रीएं बहुत परेशान रहती है. अधिकतर हाथ या पैर दोनों ही जगह खुले रहते है. इसलिए इन जगहों पर जल्दी टैनिंग की समस्या बहुत जल्द होती है. कई बार तो हाथ की टैनिंग घर के काम करते हुए ठीक हो जाती है लेकिन पैरों कि टैनिंग को हटाना बहुत ही मुश्किल है. इसके लिए या तो स्त्रीएं पार्लर का सहारा लेती हैं या फिर उसे वैसे ही छोड़ देती हैं. इसके कारण स्त्रीएं खूबसूरत सैंडल और फुटवियर नहीं पहन सकती हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल में आज आपको बताएंगे की कैसे आप शैंपू की मदद से घर पर ही अपने पैरों को खूबसूरत बना सकते हैं.

कैसे होती है टैनिंग

अधिकांश बाहर रहने से हमारी त्वचा पॉल्युशन और सूरज कि किरणों के संपर्क रहती है, जिसके कारण हमारे शरीर में टैनिंग होती है. इस वजह से स्किन टोन अन- इवन दिखती है. इसके अलावा दिन भर भाग दौड़ करने से पैरों में गंदगी जमा हो जाती है जिससे टैनिंग दिखने लग जाती है. वहीं मिलेनिन कि बढ़ती मात्र भी इसका एक मुख्य कारण है, जो की त्वचा पर कालेपन को बढ़ा देती है.

यह भी पढ़ें: Feet Tan Removal Tips: सन टैनिंग से पैर हो गए हैं काले, बिना पार्लर जाए घर पर हटाएं पैरों से जिद्दी कालापन

कैसे हटाए टैनिंग

पैरों की टैनिंग हटाने के लिए 4 चीजें बेहद जरूरी है. शैंपू, कॉलगेट, सोडा, नींबू इन चीजों की मदद से हम मिनटों में पैर की टैनिंग को दूर कर सकते हैं.

शैंपू का ऐसे करें इस्तेमाल

सबस पहले एक शैंपू का पैकेट लें. उसमें आधा चम्मच कॉलगेट, 2 चम्मच नींबू और 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लेंगे. इसके बाद इस मिश्रण को हम अपने पैरों पर अच्छे से लगा लेंगे. उसके बाद इसे लगभग 10 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने देंगे. टाइम पूरा होने के बाद इसे एक गीले कपड़े से अच्छे से पोंछ लेंगे और पानी से पैर को धो लेंगे. ऐसा करने से पैर की टैनिंग जल्द से जल्द दूर हो जाएगी. हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा करने से पैर खूबसूरत लगने लगेंगे.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: शादी से पहले पैरों की हटाएं टैनिंग, ये हैं 5 आसान घरेलू उपाय

सोडा से दूर होगा कालापन

ये सभी लोग जानते है कि बेकिंग सोडा में ब्लीचिंग के गुण होते हैं, जो कि दाग- धब्बों और काले पान को दूर करने में काफी मदद करता है. इसे में हम कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे बेकिंग सोडा में को पनि में मिलाकर तैयार पेस्ट को पैर के उन जगहों पर लगाएंगे जहां ज्यादा टैनिंग हैं. ऐसा हम रात में सोने से पहले लगा सकते है और पानी से धो कर सो जाएंगे. इससे जिन जगहों पर टैनिंग है वो धीरे-धीरे साफ हो जाएंगे. इस तरह से पैरों कि टैनिंग को आसानी से दूर किया जा सकता है.

The post Skin Care Tips: पैरों की टैनिंग से हैं परेशान तो आजमाएं ये आसान उपाय, चुटकियों में हो जाएगी गायब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top