Hot News

Skin Care Tips: विंटर में भी मिलेगा नेचुरल ग्लो, बस चेहरे पर इस तरह लगाना होगा कच्चा दूध

Skin Care Tips: विंटर का मौसम आते ही हवा में नमी कम होने लगती है और इसका असर हमारी स्किन पर पड़ता है. इसकी वजह से हमारे चेहरे में रूखापन, चेहरे का फटना और चमक खोने जैसी समस्याएं होने लगती है. बहुत बार हम अपने चेहरे को धोने के लिए जिन साबुनों या फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं उनमें मौजूद केमिकल हमारे चेहरे के प्राकृतिक तेल को सोख लेते हैं, जिससे चेहरा बेजान दिखने लगता है. अगर आप चेहरे की कोमलता और चमक को बनाए रखना चाहती हैं तो अपनी ब्यूटी रूटीन में आप कच्चा दूध को एड कर लें. कच्चा दूध बेहतरीन नेचुरल क्लींजर माना गया है. हालांकि इसके इस्तेमाल का सही तरीका जानना भी जरूरी है. तो चलिए अब कच्चा दूध लगाने का सही तरीका आपको बताते हैं.

चेहरे पर ऐसे लगाएं कच्चा दूध

  • सबसे पहले आप एक छोटी कटोरी में 2-3 चम्मच ठंडा कच्चा दूध लें. अब इसमें रूई भिगोकर अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें. करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद आप नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें.

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: इन घरेलू उपायों से दमक उठेगा चेहरा, नहीं होगी पार्लर जाने की जरूरत

  • बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वाले 2 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच शहद मिला कर उसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट छोड़ दें. उसके बाद चेहरा धोने पर यह शीशे की तरह चमकने लगेगा.
  • धूप की वजह से होने वाली टैनिंग को कम करने के लिए भी कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिला लें. इसे आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगा लें. इससे चेहरे की रंगत साफ होने के साथ-साथ मुहांसों के दाग-धब्बे भी साफ हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: Winter Skin Care Tips: इन विंटर केयर टिप्स से दूर होगी त्वचा की परेशानी, चेहरे पर आएगी चमक  

इसे भी पढ़ें: Winter Skin Care: ठंड में रूखी त्वचा से हैं परेशान, तो आजमाएं ये जरूरी टिप्स

The post Skin Care Tips: विंटर में भी मिलेगा नेचुरल ग्लो, बस चेहरे पर इस तरह लगाना होगा कच्चा दूध appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top