Hot News

Skin Care Tips In Hindi: मसूर दाल से दमक उठेगा चेहरा, बस जान लें लगाने का सही तरीका

Skin Care Tips In Hindi: हमारी रसोई में रखी कई सारी चीजें गुणों का खजाना है. इन चीजों का उपयोग न सिर्फ टेस्टी खाना बनाने के लिए किया जाता है बल्कि इसके इस्तेमाल चेहरे में चमक लाने के लिए भी किया जाता है. घरेलू उपायों से चेहरे पर निखार लाने की परंपरा बहुत पुरानी है. इन घरेलू उपायों में मसूर दाल (लाल दाल) भी शामिल है. यह न सिर्फ एक दाल है बल्कि स्किन के लिए एक शक्तिशाली ब्यूटी कंपोनेन्ट भी है. यह दाल स्किन की रंगत सुधारने, टैन हटाने, मुंहासों को कम करने और स्किन को जवां बनाए रखने में काफी कारगर साबित होता है. आईए जानते हैं कि त्वचा के लिए मसूर दाल लगाने के फायदे

डेड स्किन से मुक्ति

चेहरे पर मसूर दाल लगाने से यह स्किन से डेड सेल्स हटाकर नई चमक प्रदान करती है. इससे चेहरा स्वस्थ रहता है और इसमें निखार आ जाती है.

दाग धब्बे से राहत

मसूर दाल में मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट त्वचा के दाग-धब्बों, झाइयों और टैनिंग को हल्का करने में काफी हद तक मदद करते हैं.

ऑयली स्किन करे बैलेंस

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो मसूर दाल लगाने से यह एक्स्ट्रा ऑयल को अवशोषित करके चेहरे को मैट फिनिश देगा.

एंटी-एजिंग गुण

मसूर दाल लगाने से झुर्रियां कम होती है और यह स्किन को टाइट बनाए रखने में काफी हद तक मदद करता है.

ग्लोइंग स्किन

नियमित रूप से मसूर दाल लगाने से स्किन की रंगत को निखारने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: दूध से चेहरे पर आएगा गजब का निखार, जान लें लगाने का सही तरीका

मसूर दाल को इस्तेमाल करने का तरीका

  • 2 चम्मच मसूर दाल को रातभर पानी में भिगो कर रख दें. सुबह इसे बारीक पीसकर और उसमें 1 चम्मच दूध और कुछ बूंदें गुलाब जल को मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 20 मिनट बाद आप चेहरे को धो लें. नियमित रूप से ऐसा करने पर चेहरे में निखार आएगी.  
  • मसूर दाल पाउडर में ½ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल डालकर लेप बनाएं. इसे आप एक्ने और दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएंगे तो इससे काफी हद तक राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर वक्त खिला-खिला दिखेगा आपका चेहरा, बस ऐसे लगाना होगा नारियल का तेल

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे पर इस तरह लगाएं बेसन और नींबू का रस, दूर होंगी ये समस्याएं

The post Skin Care Tips In Hindi: मसूर दाल से दमक उठेगा चेहरा, बस जान लें लगाने का सही तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top