Hot News

Skoda Kushaq Facelift का टीजर जारी, जल्द नए अंदाज में होगी SUV की एंट्री

Skoda अब अपनी पॉपुलर SUV Skoda Kushaq को पहला मिड-साइकल रिफ्रेश देने की तैयारी में है. कंपनी ने ऑफिशियल टीजर के जरिए मॉडल की झलक दिखा दी है, कि आने वाले समय में Kushaq किस नए अंदाज में नजर आने वाली है. साथ ही टीजर के कैप्शन में लिखा गया है, “इंतजार अब खत्म हो गया है.” इससे साफ है कि जल्द ही यह नया मॉडल मार्केट में एंट्री लेने वाला है. इस फेसलिफ्ट में कार को कॉस्मेटिक बदलाव, नए फीचर्स और ज्यादा प्रीमियम टच मिल सकते हैं. वहीं, कवर में छुपे होने के बावजूद SUV के अपडेटेड फ्रंट लुक, नई लाइटिंग सिग्नेचर और रिफ्रेश्ड स्टाइल पता चल रहे हैं.

टीजर में दिखी कार की हल्की झलक

कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर में नई Kushaq को हरे कवर में ढका हुआ दिखाया गया है. खास बात यह है कि कंपनी ने टीजर को सिनेमैटिक टच दिया है. SUV के बैकग्राउंड में सरसों के खेत नजर आ रहे हैं और म्यूजिक भी Dilwale Dulhania Le Jayenge से इंस्पायर्ड है, जो इस टीजर को बेहद क्रिएटिव और नॉस्टैल्जिक बना देता है.

वहीं, कार पूरी तरह से भले ही कवर है, लेकिन कुछ डिजाइन एलिमेंट्स साफ नजर आ रहे हैं. जैसे फ्रंट में, नई कुशाक में रिफ्रेश्ड हेडलाइट्स और DRLs मिलेंगे, जो सेगमेंटेड लाइट एलिमेंट्स से जुड़े होंगे. फ्रंट ग्रिल और बंपर का डिजाइन भी नया है, जिसमें एक एंगुलर सिल्वर ट्रिम है. ब्रांड का विंग्ड-एरो लोगो बोनट पर मौजूद रहेगा. इसके अलावा, रियर में नए टेल-लैंप, जो LED लाइट बार से जुड़े होंगे. साथ ही इल्यूमिनेटेड Skoda लोगो मिलने की भी उम्मीद है.

फेसलिफ्ट के बावजूद Skoda Kushaq की ओवरऑल साइड प्रोफाइल (silhouette) पहले जैसी ही रहेगी, जिसमें स्प्लिट हेडलैंप लेआउट वैसा ही रहेगा. हालांकि, रिवाइज्ड बंपर और सामने के पतले एलिमेंट्स फेसलिफ्ट मॉडल को मौजूदा मॉडल से अलग दिखाने में मदद करेंगे.

कैसा होगा इंटीरियर?

फिलहाल टीजर में केबिन से जुड़े डिटेल्स नहीं दिखाए गए हैं, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे सेगमेंट में मजबूत बनाए रखने के लिए फीचर्स की लिस्ट को पहले से ज्यादा लंबा करने वाली है. फेसलिफ्टेड Kushaq के हायर वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है. इतना ही नहीं, इस बार SUV को पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है, जिससे केबिन का लुक और भी मॉडर्न और प्रीमियम लगेगा. वहीं, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और सेफ्टी के लिए Level-2 ADAS जैसे एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम इस बार मिल सकते हैं. इसके अलावा, Kushaq Facelift में वही मौजूदा टर्बो-पेट्रोल इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सेकेंड हैंड इलेक्ट्रिक कार लेने जा रहे हैं? पेमेंट करने से पहले ये 4 चीजें चेक करना न भूलें

The post Skoda Kushaq Facelift का टीजर जारी, जल्द नए अंदाज में होगी SUV की एंट्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top