Hot News

Sleeping Tips in Hindi: अच्छी नींद के लिए आजमाएं ये जरूरी टिप्स, शरीर भी रहेगा स्वस्थ

Sleeping Tips in Hindi: कई लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें रात को नींद नहीं आती है. यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, जो कि सेहत के लिए हानिकारक है. जी हां, नींद पूरा नहीं होने पर इसका असर मन और शरीर दोनों पर पड़ता है. नींद की कमी से व्यक्ति के अंदर थकान, चिड़चिड़ापन और रचनामकता में कमी आती है. नींद पूरी नहीं होने की वजह से कई सारी बीमारियों का खतरा बना रहता है, जो आने वाले दिनों में व्यक्ति के लिए घातक साबित हो सकता है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यहां आपको कुछ जरूरी टिप्स देते हैं जो आपके काम आएंगे.

अच्छी नींद पाने के टिप्स

दिन में सोने से बचें

ध्यान रहे कि रात को अच्छी नींद चाहिए तो दिन में सोने की आदत न डालें. क्योंकि अगर आप दिन में झपकी ले लेते हैं तो फिर रात को देरी से नींद आना स्वाभाविक है. 

बेड को सिर्फ सोने के लिए रखें

अपने बेड को आप सिर्फ सोने के लिए ही रखें न कि टीवी देखने और खाने पीने के लिए. ऐसा करने पर दिमाग को लगेगा कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए है और इस कारण भी आपको अच्छी नींद आएगी. 

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे पर इस तरह लगाएं बेसन और नींबू का रस, दूर होंगी ये समस्याएं

लाइट ऑफ रखें

रात को सोने जाते वक्त आप कमरे की लाइट को ऑफ रखें. कमरा अंधेरा रहने पर भी आपको तुरंत और अच्छी नींद आएगी और आप मानसिक तौर पर फ्रेश महसूस करेंगे.

सोने और जागने का समय करें निर्धारित

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने सोने और जागने का समय तय कर लें. इस निर्धारित समय को रोजाना फॉलो करने का प्रयास करें. देखेंगे कि आपको अच्छी नींद आने लगेगी और आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे.

सोने से पहले पैर धोएं

रात को सोने जाने से पहले आप रोजाना अपने पैर धोने की आदत डालें. ऐसा करने से भी देखेंगे कि आपको तुरंत और गहरी नींद आएगी.

यह भी पढ़ें: Health Tips for Winter: क्या आप भी विंटर में चेहरा ढक कर सोते हैं, तो हो जाएं सावधान

यह भी पढ़ें: Winter Care Tips: अगर आपको भी लगती है दूसरों से अधिक ठंड, तो हो सकती है सेहत से जुड़ी ये वजह

The post Sleeping Tips in Hindi: अच्छी नींद के लिए आजमाएं ये जरूरी टिप्स, शरीर भी रहेगा स्वस्थ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top