Hot News

Smallest Park: आधा भारत नहीं जानता कहां है सबसे छोटा पार्क? जान जाएगा तो टेरेस पर लगा देगा गमलों की लाइन

Smallest Park in Hindi: जब हम पार्क शब्द सुनते हैं तो मन में हरियाली, झूले, बड़े-बड़े पेड़ और घूमने के लिए खुला मैदान आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा पार्क इतना छोटा है कि वह एक गमले जितनी जगह में ही बना हुआ है? यह अनोखा पार्क जापान में है और इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी है. World’s Smallest Park के बारे में इंटरव्यू में भी पूछा गया है. अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो यहां विस्तार से बताया जा रहा है.

कितना छोटा है यह पार्क? (Smallest Park in Hindi)

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, शिबायामा पार्क (Shibayama Park) का आकार केवल 0.24 वर्ग मीटर (sq. meter) है. यह पार्क एक छोटे से पत्थर के प्लेटफॉर्म पर बना हुआ है और इसमें एक छोटा सा पौधा, कुछ सजावटी पत्थर और एक सजावटी बोर्ड लगा है. इसे जापान के शिज़ुओका प्रांत (Shizuoka Prefecture) में स्थित नागाइजुमी टाउन में बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- Khan Sir: खान सर UPSC स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट क्यों हैं? Teaching Style जानेंगे तो आप भी करेंगे फाॅलो

कैसे बना सबसे छोटा पार्क? (World’s Smallest Park)

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) ने इस पार्क को 2024 में आधिकारिक रूप से “World’s Smallest Park” के रूप में मान्यता दी. इससे पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के Mill Ends Park (Portland, Oregon) के नाम था और यह 0.29 वर्ग मीटर में फैला हुआ था. लेकिन Shibayama Park ने इससे भी छोटा आकार लेकर यह खिताब अपने नाम कर लिया.

Source-guinnessworldrecords.com

इसका उद्देश्य क्या है? (Worlds Smallest Park)

यह छोटा सा पार्क केवल आकार में ही छोटा नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य बहुत बड़ा है. यह पार्क लोगों को “ग्रीन एनवायरनमेंट” और प्राकृतिक संरक्षण की अहमियत बताने के लिए बनाया गया है. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस छोटे से पार्क के माध्यम से वह लोगों को यह समझाना चाहते हैं कि अगर थोड़ी सी भी जगह हो, तो भी हम प्रकृति के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं.

नोट- सबसे छोटे पार्क (Smallest Park) की जानकारी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) की ऑफिशियल साइट मुताबिक दी गई है. इस पार्क से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप guinnessworldrecords.com विजिट कर सकते हैं.

The post Smallest Park: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता कहां है सबसे छोटा पार्क? जान जाएगा तो टेरेस पर लगा देगा गमलों की लाइन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top