Hot News

Sony Republic Day Sale 2026: टीवी से हेडफोन तक तगड़े ऑफर, वारंटी और कैशबैक, सबकुछ मिलेगा

Republic Day के मौके पर Sony ने ऐसा सेल उतारा है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है. 31 जनवरी 2026 तक चलने वाली Sony Republic Day Sale में BRAVIA टीवी, प्रीमियम हेडफोन, ईयरबड्स, साउंडबार और पार्टी स्पीकर्स पर भारी छूट दी जा रही है. मैंने जब ऑफर्स की पूरी लिस्ट देखी, तो साफ समझ आया कि Sony इस बार “कम दाम में प्रीमियम एक्सपीरिएंस” देने के मूड में है.

BRAVIA TVs पर सबसे बड़ा दांव: वारंटी से लेकर कैशबैक तक

इस सेल में Sony ने अपने BRAVIA टीवी लाइनअप को खास फोकस दिया है. OLED टीवी पर पूरे 3 साल की वारंटी और बाकी BRAVIA मॉडल्स पर 2 साल की वारंटी मिल रही है. इसके अलावा ₹25,000 तक का कैशबैक, एक EMI पूरी तरह फ्री, और साउंडबारकॉम्बो में ₹69,990 तक की सीधी बचत- ये ऑफर टीवी खरीदने वालों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

हेडफोन और ईयरबड्स: प्रीमियम साउंड अब कम कीमत में

अगर आप म्यूजिक या कॉलिंग के शौकीन हैं, तो यह सेल आपके लिए है.Sony के मशहूर WH-1000XM सीरीज, WF-1000XM5, और बजट सेगमेंट के ईयरबड्स पर भी बेहतर बाय प्राइस दिख रही है. कुछ मॉडल्स पर सीधा कैशबैक है, तो कुछ पर कीमत पहले ही रिवाइज कर दी गई है-मतलब बिना झंझट का फायदा.

गेमिंग ऑडियो प्रेमियों के लिए अलग मजा

Sony ने गेमिंग ऑडियो यूजर्स को भी नहीं भुलाया. InZone और Gaming सीरीज के हेडफोन, माइक्रोफोन और एक्सेसरीज पर ₹1,000 से ₹3,000 तक का कैशबैक मिल रहा है. अगर आप लंबे गेमिंग सेशन के लिए कम्फर्ट और क्लियर साउंड चाहते हैं, तो ये डील्स पैसा वसूल लगती हैं.

साउंडबार और होम ऑडियो: घर बनेगा मिनी थिएटर

Home Entertainment को अगले लेवल पर ले जाने वालों के लिए Sony ने HT सीरीज साउंडबार और प्रीमियम होम ऑडियो सिस्टम्स पर बड़े ऑफर दिए हैं. कुछ हाई-एंड साउंडबार के साथ फ्री रियर स्पीकर्स, तो कहीं सीधे ₹10,000 तक का कैशबैक- यानी कम बजट में बड़ा साउंड एक्सपीरिएंस.

पार्टी और ब्लूटूथ स्पीकर्स: Republic Day का जश्न जोरदार

Party स्पीकर्स और Bluetooth स्पीकर्स की बात करें, तो Sony के ULT और XV सीरीज मॉडल्स पर भी शानदार छूट है. कुछ स्पीकर्स के साथ फ्री माइक्रोफोन, तो कुछ पर कीमत इतनी कम कि पार्टी प्लान अपने आप बन जाए.

कहां और कब तक मिलेंगे ये ऑफर?

Sony Republic Day Sale 13 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी. ऑफर Sony Center, Sony Exclusive Stores, ShopatSC.com, और ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स जैसे Amazon व Flipkart पर उपलब्ध हैं- स्टॉक खत्म होने तक.

यह भी पढ़ें: Republic Day Sale में घर लाएं थिएटर वाला साउंड, ये डील्स जीत लेंगे दिल

The post Sony Republic Day Sale 2026: टीवी से हेडफोन तक तगड़े ऑफर, वारंटी और कैशबैक, सबकुछ मिलेगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top