Hot News

Soya Keema Sandwich: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट ऑप्शन है सोया कीमा सैंडविच, बहुत आसान है रेसिपी

Soya Keema Sandwich: ब्रेकफास्ट में बहुत सारे घरों में सैंडविच बनाया जाता है. इसकी एक खास वजह ये होती है कि इसे शिशु खूब पसंद करते हैं. आज आपको यहां सोया कीमा सैंडविच बनाने की रेसिपी बताते हैं. इस सैंडविच को आप चाहें तो सुबह के ब्रेकफास्ट और शाम की चाय में स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं. इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है और बनाने में समय भी बहुत कम लगता है. तो आइए इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.

सोया कीमा सैंडविच बनाने की सामग्री

  • ब्रेड के स्लाइस – 6
  • मक्खन
  • सोया चंक्स – 1/2 कप
  • प्याज – 1/2 कप कटा हुआ
  • टमाटर – 1/2 कप कटा हुआ
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • लहसुन – 3-4 कलियाँ
  • री मिर्च – 1 बारीक
  • कटी हुई दही – 2 छोटे चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • मसाला पाउडर
  • मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच
  • किचन किंग मसाला पाउडर – 2 छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें: Suji Pasta Recipe: बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी सूजी पास्ता, नोट करे लें आसान रेसिपी

सोया कीमा सैंडविच बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए पहले टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन को बारीक काट लें.
  • फिर नमक डालकर पानी को उबालें और इसमें सोया चंक्स डाल दें.
  • इसे 3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और 10 मिनट तक पानी में ही रहने दें.
  • अब इसका पानी अच्छी तरह निकाल कर सोया चंक्स को अच्छे से धोकर फिर निचोड़ दें.
  • इसे बस एक सेकेंड के लिए पीस लें और आपका सोया कीमा बनकर तैयार हो चुका है.
  • अब एक पैन में तेल गरम करके उसमें बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डाल दें और अच्छे से भून लें.
  • फिर इसमें बारीक कटे टमाटर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, किचन किंग मसाला पाउडर या गरम मसाला पाउडर और आवश्यकतानुसार नमक डाल दें.
  • फिर टमाटरों को गल जाने तक भूनें और फिर इसमें गाढ़ा दही/सादा दही डालकर भूनें.
  • अब इसमें दरदरे पिसे हुए सोया चंक्स डालें और मध्यम आंच पर पानी सूखने तक पकाएं.
  • अब सोया कीमा फिलिंग/स्टफिंग तैयार हो चुकी है.
  • अब आप टोस्टर को मक्खन से चिकना कर लें.
  • ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट कर एक स्लाइस पर 1-2 बड़े चम्मच सोया कीमा मसाला रखें.
  • फिर इसे दूसरी स्लाइस से ढक दें और सुनहरा भूरा होने तक टोस्ट कर लें.
  • आपका सोया कीमा सैंडविच सर्व करने के लिए तैयार हो चुका है.

यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट हैं स्वाद में लाजवाब ये 5 स्नैक्स, जरूर करें टाई

यह भी पढ़ें: Masoor Dal Paratha: बोर हो गए हैं रोज-रोज एक ही पराठा खाकर, तो ट्राई करें मसूर दाल का पराठा

The post Soya Keema Sandwich: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट ऑप्शन है सोया कीमा सैंडविच, बहुत आसान है रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top