Hot News

Splendor को टक्कर देने के लिए इस कंपनी ने सिर्फ 61 हजार रुपये में लॉन्च किया माइलेज बाइक

Tvs Sport Self Start ES+ Launched: हिंदुस्तान की प्रमुख टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी टीवीएस Sport मोटरसाइकिल का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. यह TVS की सबसे किफायती मोटरसाइकिल है जो टीवीएस Star City+ से नीचे है. हीरो Splendor को टक्कर देने के लिए अब इस बाइक को नए आकर्षक रंगों के साथ बाजार में लाया गया है.

यह भी पढ़ें: 3 दमदार Bikes 2 लाख रुपए से भी कम कीमत में खास आपके शान को बढ़ाने के लिए

 इस बाइक के लॉन्च होने से हिंदुस्तान में बजट कम्यूटर सेगमेंट की मोटरसाइकिल में हीरो Splendor पर दबदबा बन सकता है. Splendor मोटरसाइकिल को चुनौती देने के लिए टीवीएस स्पोर्ट में बड़ा इंजन दिया गया है और इसे बेहतर प्रदर्शन के साथ कम कीमत में पेश किया है.

TVS स्पोर्ट ES+ का इंजन और पावर

टीवीएस ने इस बाइक में काफी बेसिक कंपोनेंट्स दिया है. इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स हैं. स्पोर्ट मोटरसाइकिल में ड्रम ब्रेक्स का दिया गया है. इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक और 112 किलोग्राम कर्ब वेट है. ग्राउंड क्लीयरेंस 175 मिमी क दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 3 लाख रुपये का भारी कैश डिस्काउंट, Car कंपनी इस प्रीमियम एसयूवी को खरीदने पर दे रही है

इस मोटरसाइकिल की इंजन की बात करें तो इसमें 109.7cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है. जो 8.08 bhp की पीक पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. टीवीएस स्पोर्ट को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, और इसकी टॉप स्पीड 90 km/h की है.

The post Splendor को टक्कर देने के लिए इस कंपनी ने सिर्फ 61 हजार रुपये में लॉन्च किया माइलेज बाइक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top