आरएसए प्रीमियर लीग के फाइनल में सुपरजायंट्स को हराया
स्पोर्ट्स संवाददाता, रांची
आरएसए किड्स टाइटंस ने अंडर-11 आरएसए प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया. बुधवार को स्पोर्ट्से गये फाइनल में टाइटंस ने सुपरजायंट्स को चार विकेट से हराया. सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 132 रन पर आउट हो गयी. सुपरजायंट्स के लिए पीयूष ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी स्पोर्ट्सी. इमरान ने 28 रन बनाये. टाइटंस के तल्हा फैज ने चार व अयांश ने दो विकेट लिये. जवाब में टाइटंस ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. अयांश ने 34 व कुमार वैभव ने 23 रन बनाये. इमरान ने दो व रयांश ने एक विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार तल्हा फैज को दिया गया. अयांश तिवारी को बेस्ट बैटर, इमरान को बेस्ट बॉलर, निशात अफ्जा को बेस्ट फील्डर, जबकि मो वाली हसन, जयेश, वीर बजरंगी व नमीष को राइजिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया. एनआइएस कोच अनिसुर रहमान, मो वसीम हसन, महबूब, विमल और रजनीश ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Sports : आरएसए किड्स टाइटंस ने जीता खिताब appeared first on Naya Vichar.