Hot News

SSC Calendar 2025: GD कांस्टेबल, CGL, MTS समेत अन्य परीक्षाओं की तारीख जल्द, यहां देखें

SSC Calendar 2025 in Hindi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही 2025 की परीक्षाओं के लिए नया एग्जाम कैलेंडर जारी करेगा. 16 अप्रैल 2025 को आयोग ने बताया कि 2025-26 का कैलेंडर अभी समीक्षा में है और जल्दी ही ssc.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. नए शेड्यूल में SSC परीक्षाओं की तारीखें, नोटिफिकेशन की तारीखें और आवेदन शुरू होने की जानकारी दी जाएगी. तब तक उम्मीदवार 5 दिसंबर 2024 को जारी किए गए पुराने कैलेंडर को देख सकते हैं.

पुराने शेड्यूल के मुताबिक, SSC CGL 2025 की नोटिफिकेशन 22 अप्रैल 2025 को आनी थी. SSC MTS 2025 नोटिफिकेशन और आवेदन 26 जून 2025 को शुरू होने थे लेकिन अब इन तारीखों में बदलाव हो सकता है. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि SSC Calendar 2025 के लिए नए अपडेट के लिए SSC की वेबसाइट पर नजर रखें.

यह भी पढ़ें- BPSC Assistant Engineer: बीपीएससी ने जारी की लिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम में पास होने वालों का होगा DV

SSC परीक्षा कैलेंडर 2025: आसान जानकारी

हर साल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए प्रशासनी नौकरियों की भर्ती करता है. इन भर्तियों के लिए SSC कई परीक्षाएं आयोजित करता है जैसे:

  • SSC GD कांस्टेबल
  • SSC CGL (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल)
  • SSC स्टेनोग्राफर
  • SSC MTS (मल्टी-टास्किंग स्टाफ)
  • SSC JE (जूनियर इंजीनियर)
  • SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आदि.

SSC नया एग्जाम कैलेंडर 2025-26 (SSC Calendar 2025)

SSC अभी 2025-26 में होने वाली परीक्षाओं की नई तारीखें तय कर रहा है. इसमें नोटिफिकेशन रिलीज डेट, फॉर्म भरने की आखिरी तारीख और परीक्षा की डेट शामिल होगी. यह नया SSC परीक्षा कैलेंडर 2025-26 जल्द ही ssc.gov.in पर उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें- BPSC 70th Mains Exam 2025: बीपीएससी का नोटिस, परीक्षा से पहले छात्रों को दी ये बड़ी राहत

यह भी पढ़ें- Bihar Board 11th Admission 2025-27: बिहार बोर्ड 11वीं के लिए एडमिशन शुरू, यहां से करें अप्लाई

The post SSC Calendar 2025: GD कांस्टेबल, CGL, MTS समेत अन्य परीक्षाओं की तारीख जल्द, यहां देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top