SSC CGL Final Result 2025: एसएससी की तरफ से सीजीएल फाइनल रिजल्ट के साथ अलग-अलग लिस्ट जारी की गई है. इसमें अलग-अलग पोस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. जिन उम्मीदवारों ने टियर-1 और टियर-2 परीक्षा पास की थी और ऑप्शन फॉर्म भरा था, उन्हीं के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की गई है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा.
ऐसे चेक करें SSC CGL Final Result
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब CGL रिजल्ट से जुड़ा लिंक खोजें.
- उस लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF खुल जाएगी.
- PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आप इस परीक्षा में सफल हो चुके हैं.
SSC CGL Final Result 2025 Check List
SSC CGL के लिए टियर-1 परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई थी. इसके बाद टियर-2 परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2026 को हुई. टियर-2 की आंसर-की 30 जनवरी 2026 को जारी की गई. उम्मीदवारों को पोस्ट प्रेफरेंस के लिए ऑप्शन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 12 मार्च 2026 थी. इसके बाद आयोग ने 8 अप्रैल 2026 को SSC CGL का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया.
कट ऑफ मार्क्स
इस बार SSC ने कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं. सेक्शन-1 और सेक्शन-2 के लिए अलग-अलग कट ऑफ तय की गई है. UR कैटेगरी के लिए सेक्शन-1 की कट ऑफ 54 मार्क्स और सेक्शन-2 की 63 मार्क्स रखी गई है.

OBC और EWS कैटेगरी के लिए सेक्शन-1 की कट ऑफ 45 मार्क्स और सेक्शन-2 की 52.5 मार्क्स है. SC, ST, ESM, OH, HH, VH और PwD कैटेगरी के लिए सेक्शन-1 की कट ऑफ 36 मार्क्स और सेक्शन-2 की 42 मार्क्स रखी गई है. इन कट ऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट में जगह दी गई है.
यह भी पढ़ें: यूपी RO/ARO भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 419 कैंडिडेट्स हुए सेलेक्ट
The post SSC CGL का फाइनल रिजल्ट जारी, 15219 कैंडिडेट्स पास appeared first on Naya Vichar.

