Hot News

SSC CGL Final Result Out: एसएससी सीजीएल की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, 18174 उम्मीद्वारों ने किया क्वालीफाई

SSC CGL Final Result Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. परिणामों के साथ ही आयोग ने श्रेणी और पदवार कट-ऑफ अंक भी घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार इन विवरणों को ssc.gov.in पर देख सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं. आयोग ने 18,174 उम्मीदवारों को उनके द्वारा प्रस्तुत पदों की योग्यता-सह-वरीयता के आधार पर नियुक्ति के लिए अनंतिम रूप से अनुशंसित किया है. इसके बाद, वे संबंधित उपयोगकर्ता विभागों द्वारा आयोजित दस्तावेज़ सत्यापन दौर के लिए उपस्थित होंगे.

कैसे चेक करें SSC CGL का परिणाम ?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको SSC CGL परिणाम का लिंक पर क्लिक करें.
  • आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी.
  • SSC CGL अंतिम परिणाम पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें.
  • भविष्य के लिए SSC CGL परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर लें.

The post SSC CGL Final Result Out: एसएससी सीजीएल की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, 18174 उम्मीद्वारों ने किया क्वालीफाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top