Hot News

SSC Exam Calendar 2025: एसएससी का संशोधित एग्जाम कैलेंडर ssc.gov.in पर जारी, अब ऐसा है शेड्यूल

SSC Exam Calendar 2025 in Hindi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 को अपडेट किया है. अब SSC CGL 2025 की अधिसूचना 9 जून को जारी होगी और परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच कराई जाएगी. आयोग ने 2025-26 में होने वाली कई अन्य परीक्षाओं की तारीखें भी बदल दी हैं. यहां आप एसएससी का एग्जाम कैलेंडर (SSC Exam Calendar 2025) विस्तार से देख सकते हैं.

SSC Exam Calendar 2025 में कौन-कौन सी परीक्षाएं शामिल हैं?

संशोधित कैलेंडर में SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, Junior Engineer, Delhi Police, और CAPF Sub-Inspector जैसी परीक्षाएं शामिल हैं. नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2025: हिंदुस्तान-पाकिस्तान तनाव के बीच क्या जेईई एडवांस्ड एग्जाम स्थगित? देखें लेटेस्ट अपडेट

एसएससी एग्जाम डेट्स 2025 (SSC Exam Calendar 2025)

  • SSC Stenographer Exam Date 2025
  • चयन पद परीक्षा फेज-XIII: 24 जुलाई से 4 अगस्त 2025
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा: 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025
  • संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा: 12 अगस्त 2025
  • SSC CHSL और MTS परीक्षा 2025
  • CHSL परीक्षा: 8 से 18 सितंबर 2025
  • MTS और हवलदार (CBIC/CBN) परीक्षा: 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025
  • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा: नवंबर-दिसंबर 2025 में.

एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 (SSC Exam Calendar 2025)

एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 (SSC Exam Calendar 2025) इस प्रकार है-

परीक्षा का नाम परीक्षा स्तर नोटिफिकेशन की तारीख अंतिम तारीख परीक्षा की तारीख
JSA/LDC (DoPT) पेपर-I (CBE) 8 जून 2025
SSA/UDC (DoPT) पेपर-I (CBE) 8 जून 2025
ASO (2022–2024) पेपर-I (CBE) 8 जून 2025
सिलेक्शन पोस्ट फेज-XIII CBE 2 जून 2025 23 जून 2025 24 जुलाई – 4 अगस्त 2025
स्टेनोग्राफर ग्रेड C & D CBE 5 जून 2025 26 जून 2025 6 – 11 अगस्त 2025
संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT) पेपर-I (CBE) 5 जून 2025 26 जून 2025 12 अगस्त 2025
SSC CGL 2025 टियर-I (CBE) 9 जून 2025 4 जुलाई 2025 13 – 30 अगस्त 2025
दिल्ली पुलिस/CAPF SI पेपर-I (CBE) 16 जून 2025 7 जुलाई 2025 1 – 6 सितंबर 2025
SSC CHSL 2025 टियर-I (CBE) 23 जून 2025 18 जुलाई 2025 8 – 18 सितंबर 2025
SSC MTS & हवलदार CBE 26 जून 2025 24 जुलाई 2025 20 सित.–24 अक्तूबर 2025
जूनियर इंजीनियर (JE) पेपर-I (CBE) 30 जून 2025 21 जुलाई 2025 27 – 31 अक्तूबर 2025
कांस्टेबल (ड्राइवर) – दिल्ली पुलिस CBE जुलाई – सित. 2025 जुलाई – सित. 2025 नव.–दिस. 2025
हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) CBE जुलाई – सित. 2025 जुलाई – सित. 2025 नव.–दिस. 2025
हेड कांस्टेबल {AWO/TPO} CBE जुलाई – सित. 2025 जुलाई – सित. 2025 नव.–दिस. 2025
कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) – दिल्ली पुलिस CBE जुलाई – सित. 2025 जुलाई – सित. 2025 नव.–दिस. 2025
स्टेनोग्राफर C (LDCE) पेपर-I (CBE) जुलाई – सित. 2025 अगस्त – नव. 2025 जनवरी – फरवरी 2026
कांस्टेबल (GD), CAPF, NIA, SSF CBE अक्तूबर 2025 नवम्बर 2025 जनवरी – फरवरी 2026
JSA/LDC LDCE 2025 पेपर-I (CBE) जनवरी 2026 जनवरी – फरवरी 2026 मार्च 2026
SSA/UDC LDCE 2025 पेपर-I (CBE) जनवरी 2026 जनवरी – फरवरी 2026 मार्च 2026
ASO LDCE 2025 पेपर-I (CBE) जनवरी 2026 जनवरी – फरवरी 2026 मार्च 2026

नोट: ऊपर दी गई जानकारी SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से ली गई है. एग्जाम के बारे में विस्तार से जानने के लिए कैंडिडेट्स समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें.

The post SSC Exam Calendar 2025: एसएससी का संशोधित एग्जाम कैलेंडर ssc.gov.in पर जारी, अब ऐसा है शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top