Hot News

SSC MTS Salary 2025: कितनी है एसएससी एमटीएस की सैलरी? मिलती हैं ये सुविधाएं, जानें करियर ग्रोथ

SSC MTS Salary 2025 in Hindi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करता है. यह नौकरी 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका होता है. एसएससी एमटीएस की प्रशासनी नौकरी (Sarkari Naukri) होती है. 7वें वेतन आयोग के बाद, एमटीएस पदों की सैलरी को लेवल 1 पे मैट्रिक्स के तहत तय किया गया है. आइए जानते हैं कि एसएससी एमटीएस की सैलरी (SSC MTS Salary 2025), सुविधाएं और करियर ग्रोथ के बारे में विस्तार से.

कितनी है एसएससी एमटीएस की सैलरी? (SSC MTS Salary 2025)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार जैसे पदों के लिए वेतन की जानकारी अपनी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देता है. 7वें वेतन आयोग के हिसाब से इन पदों पर शुरुआती कुल वेतन रुपये 18,000 से 22,000 रुपये तक हो सकता है. कटौती के बाद हाथ में आने वाला यानी नेट वेतन 16,915 रुपये से 20,245 रुपये के बीच होता है. यह वेतन उस शहर पर भी निर्भर करता है जहां नियुक्ति होती है.

यह भी पढ़ें- Ajit Doval Salary: किस पद पर तैनात हैं 80 साल के अजीत डोभाल, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

तरह के भत्ते और सुविधाएं भी (SSC MTS Salary 2025)

SSC MTS की नौकरी में केवल मूल वेतन ही नहीं, बल्कि कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं. इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), और यात्रा भत्ता (TA) शामिल हैं. महंगाई भत्ता हर 6 महीने में बदलता है और यह उस शहर की महंगाई दर पर निर्भर करता है. HRA की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि कर्मचारी किस शहर में पोस्टेड है और यह मूल वेतन का लगभग 24 प्रतिशत से 27 प्रतिशत तक हो सकता है. यात्रा भत्ता कर्मचारियों को रोजाना आने-जाने का खर्च कवर करने में मदद करता है.

MTS कर्मचारियों को ये सुविधाएं भी (SSC MTS Salary 2025 in Hindi)

एसएससी एमटीएस की प्रशासनी नौकरी (Government Job) में सैलरी के अलावा कई सुविधाएं भी मिलती हैं. MTS कर्मचारियों को मेडिकल सुविधाएं, रिटायरमेंट के बाद लाभ, और छुट्टियों के बदले नकद (लीव इनकैशमेंट) जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. यही कारण है कि SSC MTS की नौकरी एक सुरक्षित और लोकप्रिय प्रशासनी विकल्प मानी जाती है.

SSC MTS प्रमोशन और करियर ग्रोथ 2025 (Sarkari Result)

रिपोर्ट्स के अनुसार, SSC MTS की नौकरी में कुछ वर्षों की सेवा पूरी करने के बाद पदोन्नति पाने का अच्छा मौका होता है. आमतौर पर, जब कोई कर्मचारी 5 से 6 साल तक काम कर लेता है तो उसे लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) जैसे उच्च पद पर प्रमोशन मिल सकता है. करियर ग्रोथ काम के अनुभव के साथ होती है. पहले प्रमोशन के लिए तीन साल की सेवा के बाद वेतन में 1900 रुपये की बढ़ोतरी होती है. तीन और साल की सेवा पूरी होने पर दूसरा प्रमोशन मिलता है और इसमें 2000 रुपये तक वेतन बढ़ता है.

यह भी पढ़ें- Bankim Chandra Chatterjee Death Anniversary: बंकिम चंद्र चटर्जी ने शब्दों से कैसे छेड़ दी थी क्रांति? आजादी का स्वर ‘वंदे मातरम’

The post SSC MTS Salary 2025: कितनी है एसएससी एमटीएस की सैलरी? मिलती हैं ये सुविधाएं, जानें करियर ग्रोथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top