Hot News

Stock Market Live Update: सेंसेक्स हरे निशान पर खुलकर हुआ लाल, निफ्टी में गिरावट, Nykaa के शेयर में भारी गिरावट

Stock Market Live Update: शेयर बाजार आज गुरुवार को हरे निशान पर खुला, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 242.83 अंक चढ़कर 83,652.52 पर पहुंचा. जबकि निफ्टी 83.65 अंक चढ़कर 25,537.05 पर पहुंचा. इसके साथ ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 85.69 पर आ गया.

निफ्टी इंडेक्स ने शुरुआती मजबूत बढ़त खो दी है और 25,450 अंक से नीचे गिरकर लाल निशान में आ गया है. व्यापक बाजार भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त पर और निफ्टी भी 40 अंकों की तेजी पर खुला. हालांकि बैंक निफ्टी में थोड़ी सुस्ती दिखाई दी. National Stock Exchange (NSE) पर आईटी, मेटल, फार्मा और ऑटो शेयरों में खरीदारी दिखी. जबकि Tata Motors, Shriram Finance, PowerGrid जैसे शेयरों में तेजी दिखी.

Nykaa के शेयरों में भारी गिरावट

Nykaa के शेयरों में भारी गिरावट दिखी. कंपनी के शुरुआती निवेशकों ने लगभग 6 करोड़ शेयर बेचने का फैसला किया, जिससे शेयरों में 4.5% की गिरावट दर्ज की गई है.

कल कैसा था मार्केट

कल बुधवार को हिंदुस्तानीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था. वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली थी, जिससे बाजार लाल निशान में आ गया था. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हिंदुस्तान के साथ संभावित व्यापार समझौते की टिप्पणियों से बाजार में थोड़ी सकारात्मकता जरूर रही, लेकिन यह मुनाफावसूली के दबाव को मात नहीं दे सकी. बीएसई सेंसेक्स 287.60 अंकों की गिरावट के साथ 83,409.69 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 88.40 अंक लुढ़ककर 25,453.40 के स्तर पर बंद हुआ.

वियतनाम-US ट्रेड डील है सबसे बड़ा कारण

कल वियतनाम-US ट्रेड डील के बाद अमेरिकी बाजार फिर से लाइफ हाई पर पहुंचे थे. S&P आधा परसेंट तो नैस्डैक 200 अंक उछलकर ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था और डाओ 4 दिन की तेजी पर ब्रेक लगाकर 10 अंक नीचे बंद हुआ था. आज सुबह Gift निफ्टी 25550 के ऊपर सपाट था और निक्केई हल्के हरे निशान में दिखा. FIIs ने लगातार तीसरे दिन बेचा, कल नेट 2900 करोड़ की बिकवाली की तो घरेलू फंड्स ने 3000 करोड़ के शेयर खरीदे थे.

The post Stock Market Live Update: सेंसेक्स हरे निशान पर खुलकर हुआ लाल, निफ्टी में गिरावट, Nykaa के शेयर में भारी गिरावट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top