Hot News

Stuffed Hari Mirch Pakora:सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्टफ्ड हरी मिर्च के कुरकुरे पकौड़ा

Stuffed Hari Mirch Pakora: सावन की रिमझिम बारिश में कुछ तीखा, टेस्टी और सुपर क्रिस्पी स्नैक खाने का मन करें तो स्टफ्ड हरी मिर्च के कुरकुरे पकोड़े आपको जरुर ट्राय करना चाहिए. इससे बेहतर मॉनसून स्नैक क्या हो सकता है. सिर्फ 15 मिनट में बची हुई या ताजी हरी मिर्च में स्वादिष्ट मसाला भरकर क्रिस्पी पकोड़े बना सकते हैं. यह स्ट्रीट-स्टाइल मिर्ची वडा घर पर बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद सीधा दिल को छू जाता है.तो फिर देर किस बात की है आज ही एक बार जरुर ट्राय करें स्टफ्ड हरी मिर्च के कुरकुरे पकौड़ा.

सामग्री

भरावन के लिए

  • उबले हुए आलू – 2 मध्यम
  • अदरक लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

पकौड़े के लिए

  • हरी मिर्च – 6–8 मोटी व लंबी (भिगोकर रखी हुई)
  • बेसन – 1 कप
  • चुटकीभर हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – बैटर के लिए
  • तेल – तलने के लिए

बनाने की विधि

  • मिर्च तैयार करें: हरी मिर्च को बीच से चीरा लगाएं और बीज निकाल दें (अगर कम तीखापन चाहते हैं).
  • भरावन बनाएं: उबले आलू में सारे मसाले और धनिया डालकर मिक्स करें. यह स्टफिंग तैयार है.
  • मिर्च में भरें: हर मिर्च के अंदर थोड़ा-थोड़ा भरावन डालें और हल्के से दबा दें.
  • बैटर तैयार करें: बेसन में नमक, मिर्च, हल्दी, अजवाइन और पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर बना लें.
  • पकोड़े तलें: तेल गरम करें. भरी हुई मिर्च को बैटर में डुबोकर गरम तेल में डीप फ्राई करें जब तक पकोड़े सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं.
  • गरमा-गरम परोसें: हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसें.

Also Read : Milk Cake Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और दानेदार मिल्क केक,वो भी आसान स्टेप्स में

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

The post Stuffed Hari Mirch Pakora:सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्टफ्ड हरी मिर्च के कुरकुरे पकौड़ा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top