Hot News

Success Story: बर्थडे पर कुंदन को मिला बेस्ट गिफ्ट, Rank 27 लाकर टॉपर लिस्ट में शामिल

Success Story: झारखंड के कुंदन कुमार महतो के लिए उनका जन्मदिन यादगार बन गया. दरअसल कुंदन कुमार ने झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (JCECEB Jharkhand Polytechnic Exam 2025) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंक 27 हासिल की है. खास बात यह रही कि रिजल्ट ठीक उसी दिन आया जिस दिन उनका जन्मदिन था, जिससे यह पल उनके लिए और भी खास बन गया. कुंदन की इस सफलता ने उनके परिवार और दोस्तों को भी गर्व महसूस कराया है.

Success Story: झारखंड पॉलिटेक्निक टॉपर्स लिस्ट में कुंदन

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) की ओर से झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jceceb.jharkhand.gov.in पर जाना होगा. इस परीक्षा में कुल 43540 छात्र पास हुए हैं. इसमें ज्योति शुक्ला को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. इसी टॉपर्स लिस्ट में कुंदन कुमार महतो ने रैंक 27 हासिल करके राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई है.

JCECEB Jharkhand Polytechnic Entrance Result 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 133 मार्क्स

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 2 जुलाई को जारी हुआ. कुंदन कुमार महतो को इस परीक्षा में रैंक 27 प्राप्त हुआ. उन्हें इस परीक्षा में 133 अंक प्राप्त हुए हैं. कुंदन के पिता का नाम हरिशंकर प्रसाद महतो है. इस परीक्षा में पास हुए छात्रों को जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा, ताकि उन्हें अपनी पसंद की पॉलिटेक्निक शाखा में एडमिशन मिल सके.

विवरण जानकारी
रजिस्ट्रेशन नंबर 11038842
रोल नंबर 2525250291
अभ्यर्थी का नाम कुंदन कुमार महतो
लिंग पुरुष
जन्म तिथि 02-जुलाई-2006
पिता का नाम हरि शंकर प्रसाद महतो
प्राप्त अंक 133

झारखंड के पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को हुआ था. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के अनुसार टॉप 10 में एक ही लड़की का नाम है.

Jharkhand Polytechnic Counselling 2025: झारखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट

The post Success Story: बर्थडे पर कुंदन को मिला बेस्ट गिफ्ट, Rank 27 लाकर टॉपर लिस्ट में शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top