Hot News

Suji Paratha Recipe: स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान, ब्रेकफास्ट में तैयार करें टेस्टी सूजी पराठा

Suji Paratha Recipe: पराठा सुबह के नाश्ते में आमतौर पर खाया जाता है. पर क्या आपने कभी सूजी के पराठे को ट्राइ किया है. ससोजि से कई तरह की चीजों को बनाया जाता है जैसे हलवा, उपमा. सूजी का पराठा आपके रोज के पराठे से एक अलग स्वाद देगा. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये पराठा खाने में बहुत ही अच्छा होता है. इसको आप सुबह के ब्रेक्फस्ट या लंच बॉक्स में भी कैरी कर सकते हैं. 

सूजी पराठा बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी- एक कप 
  • आटा- आधा कप 
  • तेल
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हरी मिर्च- एक बारीक कटी हुई 
  • धनिया पत्ता- बारीक कटा हुआ 
  • अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच 

यह भी पढ़ें- Sprouts Pulao Recipe: स्प्राउट्स से ट्राई करें कुछ अलग, बनाएं ये पुलाव की रेसिपी

सूजी पराठा बनाने की विधि (Suji Paratha Recipe)

  • सूजी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आपको सूजी को पकाना होगा. सूजी पकाने के लिए आप कड़ाही को गर्म करें. इसमें पानी को गर्म करें. पानी गर्म हो जाने पर आप इसमें नमक और थोड़ा सा तेल को मिलाएं. अब आप इसमें सूजी को मिलाएं और लगातार चलाते रहें. इसे पका लें जब तक ये गाढ़ा न हो जाए. 
  • अब इसमें आप गेहूं के आटे को मिला लें. अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, धनिया पत्ता और अजवाइन को मिक्स करें. इसे गूंथे और एक सॉफ्ट आटा तैयार कर लें. 
  • अब पराठे के लिए आप रोटी बनाने के साइज के बॉल्स को निकालें और इसे हल्के हाथों से बेलें. अब एक तवे को गर्म करें और इसमें तैयार की हुई रोटी को इस पर डालें. इसे दोनों साइड से पका लें और फिर एक चम्मच तेल किनारों में डालें. इसे दोनों साइड से अच्छे से पका लें. जब ये पक जाए तो इसे आप उतार लें. 

यह भी पढ़ें- Suji Recipe Ideas: हलवा नहीं, सूजी से तैयार करें ये आसान और डिलीशियस रेसिपीज

यह भी पढ़ें- Sooji Cake: मीठा खाने का है मन, तो बनाएं हल्का और फ्लेवर से भरा स्पेशल रवा केक

The post Suji Paratha Recipe: स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान, ब्रेकफास्ट में तैयार करें टेस्टी सूजी पराठा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top