Hot News

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: आमिर खान की बेटी ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का किया रिव्यू, बोली- हम फिल्म देखकर खूब हंसे

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: जान्हवी कपूर और वरुण धवन की रोमांटिक ड्रामा सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. मूवी बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद अच्छी कमाई कर रही है. इसने अब तक 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अब आमिर खान की बेटी इरा ने फिल्म देखी और इसे एंटरटेनिंग बताया.

इरा खान ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का किया रिव्यू

आमिर खान की बेटी इरा खान ने सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर और वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की तारीफ की. इरा ने फिल्म को “मजेदार” बताया. उन्होंने कहा, “हम फिल्म देखकर खूब हंसे… क्या मजेदार है.” ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ से क्लैश होने वाली इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा ​​और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिका में हैं.

Ira Khan reviews Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
आमिर खान की बेटी ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का किया रिव्यू

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे दिन इसका कलेक्शन 5.5, 7.5 और 7.75 करोड़ रहा. वीकडेज में यह थोड़ा सुस्त हो गया और आंकड़ा 3 करोड़ तक आ पहुंचा. अभी तक फिल्म ने 33.13 करोड़ की कमाई कर ली है.

क्या है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कहानी

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सनी और तुलसी की कहानी है, उनका दिल तब टूट जाता है, जब उनके बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड फैंमिली दबाव में आकर शादी करने लगते है. दोनों इसे रोकने के लिए एक साथ आते हैं. हालांकि इस जर्नी में वह एक दूसरे को ही दिल दे बैठते हैं. फिल्म का पनवाड़ी सॉन्ग काफी वायरल हुआ था. इसमें भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी थी.

यह भी पढ़ें- Thamma: आयुष्मान खुराना ने दिवाली पर थामा के रिलीज होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम रॉक करने वाले हैं

The post Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: आमिर खान की बेटी ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का किया रिव्यू, बोली- हम फिल्म देखकर खूब हंसे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top